NTRNeel: जूनियर एनटीआर के फैंस के लिए 20 मई का दिन खास होने वाला था, लेकिन अब खबर आई है कि उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एनटीआरनील’ की झलक उनके जन्मदिन पर नहीं देखने को मिलेगी। फिल्म के निर्माता मैत्री मूवी मेकर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी।
बर्थडे पर नहीं रिलीज होगा टीजर
उन्होंने साफ किया कि इस बार जूनियर एनटीआर का जन्मदिन ‘वॉर 2’ के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा और NTRNeel का टीजर बाद में सही समय पर रिलीज किया जाएगा।
‘वॉर 2’ के लिए मैदान किया साफ
मैत्री मूवी मेकर्स ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, “वॉर का सम्मान करते हुए, हम तबाही मचाने से पहले रुक रहे हैं। अभी के लिए वॉर 2 की बारी है। हम सही समय पर NTRNeel का धमाकेदार टीजर लॉन्च करेंगे।” उन्होंने फैंस से अपील की कि वे जूनियर एनटीआर का जन्मदिन ‘वॉर 2’ के साथ सेलिब्रेट करें। इस घोषणा ने फैंस को चौंका दिया, क्योंकि कई लोग ‘एनटीआरनील’ की झलक का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
Respecting the WAR…
Before unleashing the CARNAGE 🌋For now, #WAR2 takes over the proceedings.
We’ll arrive next at the perfect time to launch our MASS MISSILE – #NTRNeel Glimpse 💥💥💥Celebrate Man of Masses @Tarak9999’s birthday with #War2.#PrashanthNeel @MythriOfficial…
— Mythri Movie Makers (@MythriOfficial) May 17, 2025
War 2 Teaser: ‘वॉर 2’ पर ऋतिक रोशन ने दिया धमाकेदार अपडेट, सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई हलचल
क्यों उठाया गया ये कदम?
NTRNeel जूनियर एनटीआर और ‘केजीएफ’ फेम डायरेक्टर प्रशांत नील की एक साथ पहली फिल्म है। इसे मैत्री मूवी मेकर्स और एनटीआर आर्ट्स मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फैंस को उम्मीद थी कि 20 मई को जूनियर एनटीआर के 42वें जन्मदिन पर इस फिल्म का पहला ग्लिम्प्स यानी झलक देखने को मिलेगी, लेकिन मेकर्स ने ‘वॉर 2’ को प्राथमिकता दी, जो यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। ‘वॉर 2’ में जूनियर एनटीआर, ऋतिक रोशन के साथ पहली बार बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। माना जा रहा है कि मेकर्स ‘वॉर 2’ के टीजर या फर्स्ट लुक को जन्मदिन पर रिलीज कर सकते हैं।
War 2 Teaser: ‘वॉर 2’ के टीजर का कर रहे इंतजार? नोट कर लें ये तारीख!
इसी साल शुरू हुई शूटिंग
‘एनटीआरनील’ एक पैन-इंडिया एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसकी शूटिंग इस साल फरवरी में शुरू हुई थी। फिल्म को 25 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है। इसमें जूनियर एनटीआर एक नए और दमदार अवतार में नजर आएंगे। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का टाइटल ‘ड्रैगन’ हो सकता है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।








