No Entry 2: ‘नो एंट्री 2’ को लेकर हाल ही में यह चर्चा जोरों पर थी कि सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ ने यह फिल्म छोड़ दी है। इस फिल्म में वरुण धवन और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहा जा रहा था कि दिलजीत ने क्रिएटिव मतभेदों के चलते प्रोजेक्ट से किनारा कर लिया है। इन खबरों ने सोशल मीडिया पर आग की तरह तूल पकड़ लिया और फैंस इस कॉमेडी फिल्म के भविष्य को लेकर चिंतित हो गए। हालांकि, अब निर्माता बोनी कपूर ने इन अटकलों पर अपनी पर प्रतिक्रिया दे दी है।
क्रिएटिव मतभेद से किया इनकार
पिंकविला से बातचीत में बोनी कपूर ने No Entry 2 को लेकर साफ किया कि दिलजीत दोसांझ के साथ कोई क्रिएटिव मतभेद नहीं हैं। उन्होंने कहा, “हां, डेट्स को लेकर कुछ दिक्कतें हैं, लेकिन क्रिएटिव मतभेद की बात पूरी तरह गलत है। हम दिलजीत के साथ डेट्स को लेकर बात कर रहे हैं और इसे सुलझाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।”
No Entry 2: ‘नो एंट्री 2’ से दिलजीत दोसांझ ने किया किनारा, ये बड़ी वजह आई सामने
बोनी कपूर ने किया ये दावा
बोनी ने पुष्टि की कि दिलजीत अभी भी No Entry 2 का हिस्सा हैं। यह फिल्म 2005 की सुपरहिट कॉमेडी नो एंट्री का सीक्वल है, जिसका टेंटेटिव टाइटल नो एंट्री में एंट्री रखा गया है। फिल्म में वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ के साथ छह अभिनेत्रियां भी मुख्य भूमिकाओं में होंगी।
क्यों हो रही डेट्स की दिक्कत?
मेकर्स ने हाल ही में ग्रीस में फिल्म की लोकेशन रेकी की है और 2026 की शुरुआत में शूटिंग शुरू करने की योजना है। शूटिंग का सटीक शेड्यूल तब तय होगा, जब दिलजीत की डेट्स पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। दिलजीत की डेट्स में दिक्कत की वजह उनके वर्ल्डवाइड कॉन्सर्ट्स हैं, जो अगस्त से दिसंबर 2025 तक होने वाले हैं। फैंस की बढ़ती डिमांड के चलते दिलजीत के कॉन्सर्ट्स का शेड्यूल तैयार किया जा रहा है। एक सूत्र ने इस बारे में कहा, “जून तक इस मामले पर पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी।”
बॉर्डर 2 में भी नजर आएंगे दिलजीत
इस बीच दिलजीत जून 2025 से बॉर्डर 2 की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। अनुराग सिंह के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म जनवरी 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।








