Neil Nitin Mukesh: नील नितिन मुकेश और अनुष्का सेन का वीडियो वायरल, ‘है जुनून’ इवेंट में ऐसा क्या हुआ?

Neil Nitin Mukesh: सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने तहलका मचा दिया है। इसमें नील नितिन मुकेश और अनुष्का सेन नजर आ रहे हैं। यह वीडियो ‘है जुनून’ म्यूजिकल नाइट के रेड कार्पेट इवेंट का है, जिसे इंस्टेंट बॉलीवुड ने शेयर किया। वीडियो को देखने के बाद नील का लहजा कुछ लोगों को तीखा लगा, जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

वीडियो ने बढ़ाई लोगों की उत्सुकता

वायरल क्लिप में नील अभिनेत्री अनुष्का से कुछ कहते दिख रहे हैं, लेकिन ऑडियो साफ न होने की वजह से बात समझ नहीं आ रही। फिर भी नेटिजंस ने तुरंत अटकलें लगानी शुरू कर दीं। एक यूजर ने लिखा, “क्या नील नितिन मुकेश अनुष्का से नाराज हैं?” एक ने कमेंट किया, “कुछ तो बड़ा हुआ है।” एक यूजर ने अनुष्का पर निशाना साधते हुए लिखा, “जरूर इसने कोई ओछी हरकर की होगी, नील इतने खूबसूरत इंसान हैं, लेकिन उन्हें अचानक क्या हुआ?”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

इस दिन से स्ट्रीम किया जा सकेगा ‘है जुनून’

यह घटना ‘है जुनून’ म्यूजिकल नाइट के दौरान की बताई जा रही है। इस रेड कार्पेट इवेंट में शंकर महादेवन और शान जैसे मशहूर सिंगर्स के साथ जैकलीन फर्नांडीज, अनुष्का सेन और Neil Nitin Mukesh जैसे सितारे नजर आए थे। यह इवेंट म्यूजिक और जश्न से भरा था। ‘है जुनून’ एक म्यूजिकल ड्रामा सीरीज है, जो 16 मई 2025 से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। इस शो में नील और जैकलीन अहम किरदार निभा रहे हैं।

इस फिल्म में नजर आए थे नील

नील नितिन मुकेश हाल ही में फिल्म ‘हिसाब बराबर’ में दिखे थे। इस फिल्म में उन्होंने राधे मोहन का किरदार निभाया, जो एक ईमानदार रेलवे टिकट चेकर है। कहानी में वह एक बड़े वित्तीय घोटाले के खिलाफ लड़ता है। अश्विनी धीर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आर माधवन और कीर्ति कुल्हारी भी थे।

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Elvish Yadav: एल्विश यादव सोशल मीडिया पर हुए और भी ज्यादा लोकप्रिय, इंस्टाग्राम पर इतने हुए फॉलोअर्स

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?