Mirai X Review: तेजा सज्जा की नई फिल्म ‘मिराय’ रिलीज होते ही तहलका मचा रही है। 12 सितंबर को सिनेमाघरों में आई इस पैन-इंडिया एक्शन-फैंटेसी फिल्म ने पहले दिन ही दर्शकों को अपनी चमकदार विजुअल्स और जबरदस्त एक्शन से मंत्रमुग्ध कर दिया। फिल्म हनुमान की सफलता के बाद तेजा का यह नया अवतार ‘सुपर योद्धा’ के रूप में नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस की तारीफों की बौछार हो रही है। आइए जानते हैं कि एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लोग क्या कह रहे हैं।
फिल्म की कहानी जबरदस्त
मिराय’ में तेजा सज्जा एक योद्धा की भूमिका में हैं जो सम्राट अशोक के नौ पवित्र ग्रंथों की रक्षा करने का बीड़ा उठाते हैं। ये ग्रंथ किसी भी साधारण इंसान को देवता बना सकते हैं। कहानी में भारतीय इतिहास, धर्म और फ्यूचरिस्टिक तत्वों का शानदार मेल है। निर्देशक कार्तिक घट्टामनेनी ने इसे रामायण जैसे महाकाव्यों से जोड़कर एक रोमांचक सफर बनाया है। मनोज मांचू विलेन के रूप में नजर आ रहे हैं, जबकि रितिका नायक, श्रिया सरन, जयराम और जगपति बाबू जैसे सितारे सहायक भूमिकाओं में जान डाल रहे हैं। फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 49 मिनट है, लेकिन इसका क्लाइमेक्स इतना रोमांचक है कि थकान महसूस ही नहीं होती।
Mirai X Review
फिल्म रिलीज होते ही एक्स पर हैशटैग Mirai ट्रेंड कर रहा है। दर्शक विजुअल्स, बैकग्राउंड म्यूजिक और तेजा की परफॉर्मेंस की खूब सराहना कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, “मिराय एक विजुअल ब्लास्ट है, जो रोंगटे खड़ा कर देती है! तेजा सज्जा ने महफिल लूट ली। प्री-क्लाइमेक्स बैकग्राउंड म्यूजिक सब फायर! टॉप नॉच सीजीआई…यह पूरी तरह से फैमिली एंटरटेनर है। ” एक अन्य यूजर ने कहा, “एक्सीलेंट विजुअल्स और स्टोरी …. संक्रांति सुपरस्टार तेजा सज्जा रैम्पेज मोड में… और क्या रॉकिंग परफॉर्मेंस अन्ना मनोज मांचू। एक और यूजर ने फिल्म को ब्रिलिएंट करार दिया।
#Mirai A visual blast with nonstop goosebumps..! 💥#TejaSajja steals the show 👑
Action 🔥 Interval 💣 Pre-climax ⚡ BGM 🎶 all fire..!
Top notch CGI & full family entertainer..❤️#MiraiReview #MiraiOnSep12Th pic.twitter.com/QuH7WZrkr8— SAI CHOWDARY (@imSaichowdary_) September 12, 2025
Excellent visuals and the story 🔥💥…. Sankranti Super Star @tejasajja123 on rampage mode…and what a rocking performance anna @HeroManoj1 👌#Miraireview #Mirai
— Nikhil Prabhas ™ (@rebeliismm) September 11, 2025
BRILLIANT💥💥#MiraiReview
— Rathnam Cult 🚩 (@HHVMRathnam) September 12, 2025








