Mirai Box Office Collection Worldwide: ‘मिराय’ ने विदेश में भी मचाई धूम, दो दिन में हुई बंपर कमाई

Mirai Box Office Collection Worldwide: तेजा सज्जा की हाल ही में रिलीज हुई पैन-इंडिया फिल्म ‘मिराय’ ने भारतीय और विदेशी बाजारों में जबरदस्त कमाई कर ली है। यह फिल्म एक बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हो रही है। खासकर नॉर्थ अमेरिका में ‘मिराय’ ने धूम मचा दी है। यहां यह 1 मिलियन डॉलर क्लब में शामिल हो चुकी है।

Mirai Box Office Collection Day 1: मिराय की बॉक्स ऑफिस पर चली आंधी, पहले दिन कमाए इतने करोड़

नॉर्थ अमेरिका में शानदार शुरुआत

नॉर्थ अमेरिका में फिल्म ने प्रीमियर से 3.95 लाख डॉलर कमाए। ओपनिंग डे पर भी इसने 3.75 लाख डालर का अच्छा कलेक्शन हुआ। दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने फुल स्पीड पकड़ ली। शाम 7 बजे तक इसकी कमाई 5.12 लाख डॉलर की कमाई हो चुकी थी। यह इस साल नॉर्थ अमेरिका में दूसरे दिन का सबसे बड़ा कलेक्शन है। फिल्म के लिए दर्शकों का जोश देखते ही बन रहा है।

Mirai Box Office Collection Day 2: मिराय की छप्परफाड़ कमाई जारी, दूसरे दिन इतना रहा कलेक्शन

Mirai Box Office Collection Worldwide

दुनियाभर में ‘मिराय’ ने दो दिनों में 55.6 करोड़ रुपये ग्रॉस कमाए हैं। भारत में पहले दिन लगभग 13 करोड़ का बिजनेस हुआ। दूसरे दिन फिल्म ने 13.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। भारत में फिल्म का टोटल 26.5 करोड़ पहुंच चुका है।
‘मिराय’ की सफलता ने तेजा सज्जा को युवा एक्टर्स में सबसे भरोसेमंद स्टार बना दिया है। ‘हनुमान’ की हिट के बाद यह उनकी दूसरी बड़ी सफलता है। निर्देशक कार्तिक घट्टामनेनी की यह फिल्म मिथ, एक्शन और एडवांस्ड विजुअल्स का शानदार मेल है।

कम बजट में बनी है Mirai

फिल्म में तेजा सज्जा के अलावा मांचू मनोज और रितिका नायक मुख्य भूमिकाओं में हैं। अन्य कलाकारों में श्रिया सरन, जगपति बाबू और जयराम हैं। यह फिल्म पीपल मीडिया फैक्टरी के बैनर तले टीजी विश्व प्रसाद ने प्रोड्यूस की है। करण जौहर और धर्मा प्रोडक्शंस ने हिंदी डिस्ट्रीब्यूशन का काम संभाला है। फिल्म का बजट 50 करोड़ बताया जा रहा है।

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?