Mirai Box Office Collection Worldwide Day 5: तेजा सज्जा की सुपरहीरो फिल्म ‘मिराय’ बॉक्स ऑफिस पर तूफान लेकर आई है। रिलीज के महज पांच दिनों में यह फिल्म वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपये ग्रॉस का आंकड़ा पार कर चुकी है। इस शानदार प्रदर्शन की खुशी अभिनेता तेजा सज्जा ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की। फैंस इसे 2025 की सबसे बड़ी हिट्स में एक मान रहे हैं।
Mirai Box Office Collection Worldwide Day 5
फिल्म 12 सितंबर को रिलीज हुई थी। पहले दिन से ही दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। पहले तीन दिनों में वीकेंड पर ‘मिराय’ ने भारत में 44.60 करोड़ रुपये नेट कमाए, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 83 करोड़ (ग्रॉस)के आसपास पहुंच गया। चौथे दिन सोमवार था और फिल्म ने 10.25 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके बाद पांचवें दिन मंगलवार को 9.55 करोड़ रुपये और जुड़े। कुल मिलाकर अब तक का वर्ल्डवाइड ग्रॉस 100 करोड़ से ऊपर है।
Arrived here again,
This is possible only because of all of you 🤍Grateful 🙏#Mirai pic.twitter.com/h02TvqB4TK
— Teja Sajja (@tejasajja123) September 17, 2025
तेजा सज्जा की दूसरी बड़ी हिट
यह फिल्म साइंस-फिक्शन और एक्शन से भरपूर है। इसमें तेजा सज्जा ने एक योद्धा का किरदार निभाया है। मांचू मनोज, रितिका नायक, जगपति बाबू और श्रिया सरन जैसे कलाकार भी हैं। निर्देशक कार्तिक गट्टामनेनी ने इसे भव्य बनाया है।ओवरसीज में भी फिल्म ने कमाल किया है। फिल्म का बजट 50 करोड़ का बताया जा रहा है, जो पहले ही रिकवर हो चुका है। क्रिटिक्स ने फिल्म की वीएफएक्स और स्टोरीलाइन की तारीफ की है।’मिराय’ तेजा सज्जा की ‘हनुमान’ के बाद दूसरी बड़ी हिट है।








