3 Idiots: आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ‘3 इडियट्स’ का वह छोटा सा बच्चा मिलीमीटर आज सबकी जुबान पर है। राहुल कुमार उस फिल्म में रजिस्ट्रार के ऑफिस में काम करने वाला शरारती लड़का था। अब वह एक हैंडसम शादीशुदा शख्स बन चुके हैं। दिल्ली की सड़कों पर उनकी और उनकी तुर्की मूल की पत्नी केजिबान दोगान की कैंडिड तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं।
3 Idiots के मिलीमीटर ने की शादी
एक पोर्ट्रेट फोटोग्राफर ने बिना पहचान के उनकी फोटो खींची और जब वीडियो ऑनलाइन आया तो फैंस की खुशी का ठिकाना न रहा। वीडियो में फोटोग्राफर ने कपल से नाम पूछा। राहुल ने मुस्कुराते हुए कहा, “मैं राहुल हूं। ये मेरी पत्नी केजिबान दोगान हैं। ये तुर्की से हैं।” केजिबान ने शरमाते हुए जोड़ा, “हां, हम शादीशुदा हैं। 4 मई को शादी हुई।” फिर सवाल आया – कैसे मिले? केजिबान ने राज खोलते हुए कहा. “मैंने ‘3 इडियट्स’ देखी थी। ये उसी के एक्टर हैं। मिलीमीटर, ना? मैंने उन्हें मैसेज किया। बातें हुईं। चौदह साल पहले की बात है।”
Dharmendra Leak Video Case: धर्मेंद्र का वीडियो लीक करना अस्पताल कर्मचारी को पड़ा महंगा, गिरफ्तार
कौन हैं राहुल की दुल्हनिया
राहुल ने हंसते हुए फोटोग्राफर से पूछा, “हमारे माथे पर टीका ठीक लग रहा है ना?” वह सफेद शर्ट और बेज पैंट में थे, जबकि केजिबान लाल सलवार सूट में खूबसूरत लग रही थीं। यह वीडियो देखते ही इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, “मिलीमीटर अब किलोमीटर बन गया है!” दूसरे ने कहा, “सेंटीमीटर से किलोमीटर हो गया। उस किरदार को कभी भूल नहीं सकते।” किसी ने लिखा, “मेरा फेवरेट कपल।” फैंस ने राहुल को बधाई दी कि फिल्म का जादू उनकी रियल लाइफ में भी चला। राहुल और केजिबान की शादी 4 मई को हुई। खास बात यह कि शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई। राहुल ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कीं और लिखा, “माय फॉरएवर।” केजिबान एक फोटोग्राफर हैं और तुर्की में रहती थीं। फिल्म देखकर फैन बनीं, फिर मैसेज किया, और धीरे-धीरे प्यार पनपा। चौदह साल की दोस्ती अब जिंदगी भर का साथ बन गई।
De De Pyaar De 2 First Review: ‘दे दे प्यार दे 2’ ने जीता दिल, लोग कर रहे जमकर तारीफ
View this post on Instagram
इन प्रोजेक्ट्स में किया काम
‘3 इडियट्स’ में किशोर थे राहुल, अब 30 पार कर चुके हैं। फिल्म के बाद उन्होंने ‘बंदिश बैंडिट्स’, ‘कैंपस बीट्स’ और ‘संदीप और पिंकी फरार’ जैसी वेब सीरीज और फिल्मों में काम किया है। लेकिन मिलीमीटर का किरदार आज भी उन्हें पहचान दिलाता है।








