Mastiii 4 vs 120 Bahadur Day 1 Collection Prediction: मस्ती 4 या 120 बहादुर? पहले दिन कौन ज्यादा करेगी कमाई

Mastiii 4 vs 120 Bahadur Day 1 Collection Prediction: अगर एडवांस बुकिंग ही कोई संकेत दे रही है तो इस शुक्रवार बॉलीवुड के लिए अच्छी खबर नहीं है। दोनों बड़ी रिलीज यानी फरहान अख्तर की देशभक्ति वॉर फिल्म 120 बहादुर और कॉमेडी फिल्म मस्ती 4 की टिकटें अभी तक ठंडी पड़ी हैं। गुरुवार शाम तक देशभर में कुल मिलाकर 10 हजार टिकट भी नहीं बिकी हैं। यानी पहले दिन हाउसफुल की उम्मीद तो दूर हाफ हाउस भी मुश्किल लग रहा है।

Dhurandhar Trailer: ‘धुरंधर’ के ट्रेलर ने तोड़ा रिकॉर्ड, ‘सलार’ को धूल चटाकर बना नंबर 1

120 बहादुर का नहीं दिख रहा क्रेज

दोनों फिल्में एक-दूसरे से बिल्कुल उलट हैं। 120 बाहरदुर बड़े शहरों के मल्टीप्लेक्स और गंभीर सिनेमा देखने वाले दर्शकों के लिए है। रेजांग ला के 120 वीर जवानों की कहानी, फरहान का रग्ड लुक, आर्मी चीफ की तारीफ के साथ फिल्म में सब कुछ था, लेकिन ट्रेलर के बाद वर्ड ऑफ माउथ थोड़ा मिक्स्ड रहा। सीमित रिलीज (करीब 900-1000 स्क्रीन) की रणनीति भी पहले दिन मदद नहीं कर पा रही।

Nitish Kumar: 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार, सुपरस्टार रवि किशन ने दी बधाई

मस्ती 4 का भी बुरा हाल

वहींं, मस्ती 4 सिंगल स्क्रीन और मास ऑडियंस की फिल्म है। पहले दो पार्ट्स हिट थे और तीसरा भाग फ्लॉप रहा था। अब मेकर्स फिल्म का चौथा पार्ट पुरानी यादों के भरोसे चलाने की कोशिश में नजर आ रहे हैं। लेकिन आज सिंगल स्क्रीन इतने कम बचे हैं कि पहले दिन की स्पॉट बुकिंग भी मुश्किल लग रही है।

Haq Box Office Collection Day 14: ‘हक’ ने बॉक्स ऑफिस गाड़ा खूंटा, 14वें दिन इतनी हुई कमाई

पहले दिन कौन ज्यादा करेगी कमाई (Mastiii 4 vs 120 Bahadur Day 1 Collection Prediction)

पहले दिन का अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों ही फिल्में 3 करोड़ तक ही पहुंच पाएंगी। ट्रेड जानकारों का कहना है कि दोनों फिल्में मिलकर भी 6-7 करोड़ से ज्यादा नहीं कमा पाएंगी। कहा जा रहा है कि 120 बहादुर 2.5-3 करोड़ के बीच कलेक्शन कर सकती है। वहीं, मस्ती 4 2-2.5 करोड़ के बीच रुपये बटोर सकती है। शनिवार-रविवार पर ही इन दोनों फिल्मों का असली इम्तिहान है। अगर वर्ड ऑफ माउथ पॉजिटिव आया तो मस्ती 4 को मास बेल्ट में फायदा हो सकता है। वहीं 120 बहादुर को शहरों में कुछ रिकवरी मिल सकती है।

Sonam Kapoor दोबारा बनने जा रहीं मां, बेबी बंप के साथ साझा की तस्वीरें

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?