Mastiii 4 Box Office Collection Day 7: मस्ती 4 बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर चुकी है। फिल्म की कमाई के आंकड़े तो कुछ ऐसा ही बयां कर रहे हैं। दरअसल, मस्ती 4 ने टिकट खिड़की पर पहले हफ्ते में काफी कम कमाई की है। इससे फिल्म पर फ्लॉप होने का खतरा मंडराने लगा है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने गुरुवार को कितनी कमाई की है।
सातवें दिन हुई महज इतनी कमाई (Mastiii 4 Box Office Collection Day 7)
मस्ती 4 ने गुरुवार को 1 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 13.85 करोड़ रुपये हो गई है। इससे एक दिन पहले यानी बुधवार को मस्ती 4 ने टिकट खिड़की पर 1.08 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
Tere Ishk Mein की टीम वाराणसी में साथ आई नजर, धनुष ने साझा की तस्वीरें
मिलाप नहीं दिखा पाए करिश्मा
फिल्म का बजट काफी ज्यादा है और अब तक की कमाई काफी कम। इस वजह से यह फिल्म फ्लॉप होने की कगार पर पहुंच गई है। फिल्म में आफताब शिवदासानी, रितेश देशमुख और विवेक ओबेरॉय ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म का निर्देशन मिलाप मिलन जावेरी ने किया है। इससे पहले उन्होंने ‘एक दीवाने की दीवानियत’ बनाई थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सुपरहिट रही थी। हालांकि, इसके कुछ ही दिनों बाद रिलीज हुई मस्ती 4 ऐसा कारनामा दोबारा नहीं कर सकी।
Palash Muchhal: शादी टलने के बाद पलाश मुच्छल को इस खास शख्स ने किया अनफॉलो






