Malayalam Actress Third Divorce: मलयालम फिल्मों और टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस मीरा वासुदेवन ने सोशल मीडिया पर ऐलान कर दिया है कि उनकी शादी खत्म हो चुकी है। सिनेमेटोग्राफर विपिन पुथियांकम से उन्होंने मई 2024 में शादी की थी, लेकिन अब अगस्त 2025 से वो कानूनी रूप से सिंगल हैं।

एक्ट्रेस ने तीसरी बार लिया तलाक (Malayalam Actress Third Divorce)
अपने इंस्टाग्राम पर मीरा ने मैनेजर को टैग करते हुए लिखा, “मैं, एक्ट्रेस मीरा वासुदेवन आधिकारिक तौर पर घोषणा करती हूं कि अगस्त 2025 से मैं सिंगल हूं। ये मेरी जिंदगी का सबसे सुकून और खुशी भरा दौर है…”पोस्ट में मीरा ने किसी तरह की नकारात्मक बात नहीं लिखी, बल्कि बहुत पॉजिटिव अंदाज में खुद को सिंगल बताया। हालांकि, उनके पूर्व पति विपिन पुथियांकम ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। इसलिए ये साफ नहीं है कि तलाक की सारी कानूनी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है या नहीं।
Varanasi Star Cast Fees: ‘वाराणसी’ के लिए प्रियंका चोपड़ा को मिली महेश बाबू-राजामौली से ज्यादा फीस!
सिर्फ 15 महीने चली थी शादी
24 मई 2024 को कोयंबटूर में दोनों ने बेहद सादे समारोह में शादी की थी। ये मीरा की तीसरी शादी थी। पहली शादी 2005 में सिनेमेटोग्राफर अशोक कुमार के बेटे विशाल अग्रवाल से हुई थी। 2010 में उनका तलाक हो गया था। दूसरी शादी 2012 में एक्टर जॉन कोकेन से हुई। 2016 में दोनों अलग हो गए। दोनों का एक बेटा है। जॉन ने 2019 में एक्ट्रेस-मॉडल पूजा रामचंद्रन से शादी की और 2023 में उनके बेटे का जन्म हुआ।
मीरा वासुदेवन कौन हैं?
मीरा ने सबसे पहले तेलुगु फिल्म ‘गोलमाल’ से डेब्यू किया। उसी साल हिंदी फिल्म ‘रूल्स: प्यार का सुपरहिट फॉर्मूला’ और तमिल फिल्म ‘उन्नाई सरनादेंथेन’ में भी नजर आईं।मलयालम में 2005 में मोहनलाल के साथ ‘थनमात्रा’ से धमाल मचाया। फिल्म को खूब सराहा गया था। ‘आदुजीवितम’ वाले डायरेक्टर ब्लेसी ने ही निर्देशित किया था। इसके बाद उन्होंने कई मलयालम फिल्मों और सीरियल्स में काम किया। हाल ही में वह ‘यूनाइटेड किंगडम ऑफ केरला’ में दिखी थीं। टीवी शोज से भी वह घर-घर में पहचान बनाने में कामयाब रही हैं।








