Love and War: संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग को अचानक रोक दिया गया। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे सितारे नजर आएंगे। अपने भव्य सेट्स और भावनात्मक कहानी के लिए यह फिल्म पहले से ही सुर्खियों में है। आइए जानते हैं कि फिल्म की शूटिंग को बीच में ही कोई रोकना पड़ा।
इस वजह से रोकी गई शूटिंग
दरअसल, मुंबई में हुई भारी बारिश की वजह से Love and War की शूटिंग को बीच में ही रोकना पड़ा है। सूत्रों के अनुसार रणबीर कपूर और विक्की कौशल का एक अहम आउटडोर सीन शूट होना था, जो फिल्म का एक क्लाइमेक्स मोमेंट है। इस सीन के लिए खास लाइटिंग और बड़े पैमाने पर तैयारियां की गई थीं। हालांकि, मुंबई में लगातार बारिश और जलभराव ने सारी योजनाओं पर पानी फेर दिया। एक सूत्र ने कहा, “यह सीन बाहर शूट करना था और इसके लिए सही रोशनी बहुत जरूरी थी। बारिश की वजह से शूटिंग असंभव हो गई थी।”
Alia Bhatt: आलिया भट्ट की स्विमिंग पूल तस्वीर ने मचाया तहलका, जानें कौन हैं उनके साथ दिखने वाले शख्स
वक्त पर नहीं पहुंच सके क्रू मेंबर
मुंबई में ट्रेन सेवाओं में रुकावट और सड़कों पर बाढ़ जैसे हालात के कारण 500 से ज्यादा क्रू मेंबर्स फिल्म सिटी, गोरेगांव तक नहीं पहुंच पाए। भंसाली को अपनी फिल्मों की गुणवत्ता और क्रू की सुरक्षा को लेकर कोई समझौता न करने के लिए जाना जाता है। इसी वजह से उन्होंने Love and War की शूटिंग को स्थगित करने का फैसला लिया।
रणबीर-विक्की को मिला बारिश की वजह से ब्रेक
इस शेड्यूल में आलिया भट्ट की शूटिंग नहीं थी, लेकिन रणबीर कपूर और विक्की कौशल ने इस हफ्ते के लिए अपनी तारीखें खाली रखी थीं। बारिश ने उनकी थोड़ा आराम दे दिया। सूत्रों का कहना है कि अगर मौसम साफ रहा तो इस हफ्ते के अंत में शूटिंग फिर शुरू हो सकती है। राहत की बात यह है कि इस रुकावट से फिल्म के पूरे शेड्यूल पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।
‘लव एंड वॉर’ का भव्य सपना
संजय लीला भंसाली की Love and War एक रोमांटिक थ्रिलर है, जो एक त्रिकोणीय प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है। भंसाली इसे अपनी अब तक की सबसे भावनात्मक और भव्य फिल्म बता रहे हैं। ‘हम दिल दे चुके सनम’ और ‘देवदास’ जैसे क्लासिक्स देने वाले इस डायरेक्टर की यह फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।








