Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri: बॉलीवुड की सबसे बहुचर्चित रोमांटिक कॉमेडी ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ क्रिसमस 2025 में थिएटर्स में धमाल मचाने को तैयार है। करण जोहर की धर्मा प्रोडक्शंस की ये फिल्म कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की जोड़ी को फिर ला रही है। टीजर और टाइटल ट्रैक ने तो पहले ही दर्शकों का दिल जीत लिया है।
Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri के लिए मिली तगड़ी फीस
बताया जा रहा है कि करण ने कार्तिक पर भरोसा जताते हुए फिल्म पर भारी बजट लगाया है। ये आधुनिक दौर की दूसरी सबसे महंगी रोम-कॉम फिल्म है। पहले नंबर पर रणबीर कपूर की ‘तू झूठी मैं मक्कर’ है। बॉलीवुड हंगामा की एक साल पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक को फिल्म के लिए 40 करोड़ की फीस मिली है।
Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri कर डाली धाकड़ कमाई
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक अब इंडस्ट्री के करीबी सूत्र बता रहे हैं कि करण जोहर ने कार्तिक को अपना ‘ट्रंप कार्ड’ बना लिया है। इसके पीछे की वजह कार्तिक की ‘भूल भुलैया 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा कमाकर रिकॉर्ड तोड़ा था। उसी आत्मविश्वास से करण ने 150 करोड़ का बजट लगाया है। वहीं, 20 करोड़ प्रिंट और पब्लिसिटी के लिख खर्च किए जा रहे हैं। यानी फिल्म पर कुल 170 करोड़ का निवेश किया गया है। बॉलीवुड हंगामा के सूत्र कहते हैं, “करण ने सैटेलाइट, डिजिटल और म्यूजिक राइट्स से 90 करोड़ पहले ही रिकवर कर लिए हैं। अब 80 करोड़ थिएट्रिकल से आने हैं। वो पूरे भरोसे के साथ दांव खेल रहे हैं। पूरी टीम, जिसमें कार्तिक और करण शामिल हैं वो मानती है कि फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी। यानी प्रॉफिट तो पक्का है।”
क्या गुड न्यूज से आगे निकल पाएगी Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri?
फिल्म की शूटिंग विदेशी लोकेशन्स पर हुई है। स्टोरी रे (कार्तिक) और रूमी (अनन्या) की है। एक मम्मी का लाड़ला लड़का और 90s वाली लव स्टोरी की तलाश में निकली एक लड़की। बीच में फैमिली प्रेशर, कॉमेडी और रोमांस का तड़का। डायरेक्टर समीर विद्वांस ने ‘सत्यप्रेम की कथा’ की तरह इसे हार्टफुल बनाया है।करण के लिए ये फिल्म खास है। कार्तिक से वो ‘गुड न्यूज’ (221 करोड़) से ऊपर की कमाई की उम्मीद कर रहे हैं। अक्षय कुमार वाली वो फिल्म धर्मा की सबसे ज्यादा कमाने वाली रोम-कॉम है। बजट की सारी गणना कार्तिक की स्टार पावर और दर्शकों को खींचने की ताकत को देखकर की गई। अनन्या के साथ उनकी केमिस्ट्री पहले ‘पति पत्नी और वो’ में हिट रही थी। यह फिल्म 25 दिसंबर 2025 को रिलीज हो रही है। देखना होगा कि क्रिसमस पर करण का यह दांव कितना चल पाता है।








