Jr NTR: तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर एक बार फिर अपने फैंस के लिए कुछ बड़ा और नया लेकर आ रहे हैं। मशहूर निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ उनकी अगली फिल्म एक भव्य माइथोलॉजिकल ड्रामा होगी। इस फिल्म में पहले अल्लू अर्जुन के काम करने के चर्चा थी, लेकिन अब वह इस फिल्म से बाहर हो गए हैं और इसमें जूनियर एनटीआर की एंट्री हो गई है।
Allu Arjun: अल्लू अर्जुन को लगा झटका! हाथ से फिसली ये बड़ी फिल्म
एनटीआर के किरदार से उठा पर्दा
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में Jr NTR भगवान कुमारस्वामी की भूमिका निभाएंगे। इस खबर ने फैंस में जबरदस्त उत्साह भर दिया है। यह फिल्म हरिका हस्सिन क्रिएशन्स के बैनर तले बन रही है और इसे भव्य पैमाने पर तैयार किया जा रहा है। जूनियर एनटीआर अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और किरदारों में जान डालने के लिए जाने जाते हैं। इस बार वह भगवान कुमारस्वामी के दिव्य अवतार में नजर आएंगे। माइथोलॉजिकल जॉनर में उनकी यह पहली बड़ी पारी होगी, और फैंस इसे उनके करियर का एक नया अध्याय मान रहे हैं।
त्रिविक्रम और एनटीआर की जोड़ी जमाएगी रंग
त्रिविक्रम श्रीनिवास की कहानी कहने की शैली और Jr NTR की अभिनय क्षमता का मेल इस फिल्म को खास बनाएगी। त्रिविक्रम इससे पहले ‘अर्जुन सुर्या’, ‘अला वैकुंठपुरमलो’, और ‘गुंटूर कारम’ जैसी फिल्में दे चुके हैं। अब उनकी यह माइथोलॉजिकल फिल्म दर्शकों को एक नया अनुभव देने की कोशिश करेगी।
बड़े स्तर पर बनेगी फिल्म
फिल्म का निर्माण एस. राधा कृष्ण (चिन्ना बाबू) और सूर्यदेवरा नागा वामसी कर रहे हैं। हरिका हस्सिन क्रिएशन्स इस प्रोजेक्ट को भव्य और यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहा। माना जा रहा है कि यह फिल्म तेलुगु सिनेमा में माइथोलॉजिकल जॉनर को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।








