Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 9: जॉली एलएलबी 3 का जादू लोगों पर पूरी तरह से चल चुका है। इस फिल्म को समीक्षकों के साथ दर्शकों ने भी खूब पसंद किया है। यही वजह है कि यह फिल्म भारत में 100 करोड़ी क्लब की ओर बढ़ती नजर आ रही है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब तक कितना कारोबार कर लिया है।
Jolly LLB 3 Box Office Collection
जॉली एलएलबी 3 ने बॉक्स ऑफिस पर सधी हुई शुरुआत की थी। फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 12.5 करोड़ रुपये था। वहीं, फिल्म के पहले वीकएंड का कुल कलेक्शन 53.5 करोड़ रुपये था। हालांकि, सोमवार आते-आते फिल्म की कमाई में 73.81 प्रतिशत की गिरावट नजर आई। चौथे दिन फिल्म की कमाई 5.5 करोड़ रुपये रही। पांचवें दिन टिकटों पर ऑफर की वजह से फिल्म की कमाई में एक बार फिर सुधार नजर आया और इसने 6.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। बुधवार को इस फिल्म ने 4.5 करोड़, गुरुवार को 4 करोड़ का कलेक्शन किया। इस तरह फिल्म का पहले हफ्ते का कलेक्शन 74 करोड़ रुपये रहा। दूसरे शुक्ववार को भी फिल्म की पकड़ बॉक्स ऑफिस पर नजर आई। 8वें दिन इस फिल्म ने 4 करोड़ रुपये की कमाई की।
OG Box Office Collection Day 2: ओजी 2 दिन में 100 करोड़ के पार, पवन कल्याण की फिल्म की चली आंधी
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 9
नौवें दिन जॉली एलएलबी 3 की कमाई की रफ्तार एक बार फिर से बढ़ी हुई नजर आ रही है। शुक्रवार के मुकाबले सुबह के शोज में अच्छा कलेक्शन देखने को मिला है। फिल्म ने रात तक6 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 83.75 करोड़ रुपये हो गया है।
कलाकारों ने दिखाई शानदार अदाकारी
फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी वकील के किरदार में हैं। वहीं, गजराज राव नेगेटिव रोल में हैं। सौरभ शुक्ला एक बार फिर से सुंदरलाल त्रिपाठी की भूमिका को दोहराते हुए दिखे हैं। सभी कलाकारों के काम को दर्शकों की ओर से खूब सराहा जा रहा है।






