Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 2: जॉली एलएलबी 3 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने पहले दिन पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से 12.5 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया। अब शनिवार को भी यह फिल्म धांसू कमाई कर रही है। आइए जानते हैं कि दूसरे दिन फिल्म का बिजनेस कैसा रहा है।
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 2
सैकनिल्क के मुताबिक रात तक के आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने 20 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। मॉर्निंग शो से ही फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त दीवानगी देखने को मिली है। बता दें कि इस कलेक्शन के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 32.75 करोड़ रुपये हो चुकी है।
Mirai Box Office Collection Worldwide Day 7: विदेश में मिराय का तहलका, सात दिन में छप्परफाड़ कमाई
सितारों ने किया शानदार काम
जॉली एलएलबी 3 में लोगों को हास्य के साथ सामाजिक मुद्दा भी पसंद आ रहा है। अक्षय, अरशद और सौरभ शुक्ला की कॉमिक टाइमिंग दर्शकों के दिलों को जीत रही है। इस फिल्म में दोनों जॉली कोर्टरूम में एक दूसरे के खिलाफ केस लड़ते नजर आए हैं। वहीं, सौरभ ने एक बार फिर से जज का किरदार निभाया है। फिल्म में गजराज राव निगेटिव किरदार में हैं। इसके अलावा फिल्म में सीमा बिस्वास, हुमा कुरैशी और अमृता राव भी हैं। सभी कलाकारों ने फिल्म में शानदार काम किया है।
Jolly LLB 3 X Review: जॉली एलएलबी 3 देखकर दर्शकों ने लगाई बेस्ट फिल्म की मुहर






