Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 15: जॉली एलएलबी 3 ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। फिल्म 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो चुकी है। कांतारा 2 और सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की रिलीज के बावजूद फिल्म सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है। कम स्क्रीन मिलने के बावजूद यह फिल्म करोड़ों का कारोबार करने में सफल हो रही है। आइए जानते हैं कि 15वें दिन इस फिल्म ने कितना कारोबार किया है।
OG Box Office Collection Day 8: आठवें दिन 200 करोड़ की तरफ दौड़ी ओजी, जानें कुल कलेक्शन
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 15
जॉली एलएलबी 3 ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। फिल्म की कहानी से लेकर कलाकारों की अदाकारी तक ने दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ा है। यही वजह है कि यह फिल्म अब भी फैंस को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने रात तक के शोज से 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 104.15 करोड़ रुपये हो गया है।
Jolly LLB 3 2 Week Box Office Collection
जॉली एलएलबी 3 ने बॉक्स ऑफिस पर 12.5 करोड़ रुपये से अपनी शुरुआत की थी। वहीं, पहले हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन 74 करोड़ रुपये रहा था। दूसरे हफ्ते में भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 29.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया। अब तीसरे वीकएंड पर भी फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।
फिल्म में हैं शानदार कलाकार
फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो अक्षय कुमार, अरशद वारसी ने वकील बनकर दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन किया है। वहीं, सौरभ शुक्ला ने भी अपनी अदाकारी से फैंस के दिलों को जीता है। फिल्म में अमृता राव, गजराज राव और हुमा कुरैशी जैसे सितारे भी हैं। इस फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है। इससे पहले की दोनों पार्ट भी उन्होंने ही निर्देशित की थी।






