Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 10: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी वाली ‘जॉली एलएलबी 3’ बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला रही है। रिलीज के पहले हफ्ते में मजबूती से खड़ी रहने के बाद फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर रफ्तार पकड़ ली। पहले हफ्ते के 74 करोड़ के कलेक्शन के बाद, दूसरे शनिवार से यह फिल्म एक बार फिर से शानदार कमाई कर रही है।
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 10
दूसरे शुक्रवार को फिल्म की 3.75 करोड़ की कमाई हुई। फिर शनिवार को 66 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया और फिल्म ने 6.25 करोड़ कमाए। अब 10वें दिन भी यह बड़ा धमाल मचा रही है। फिल्म ने रात तक 6.1करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है और कुल कलेक्शन 90.35 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
OG Box Office Collection Day 2: ओजी 2 दिन में 100 करोड़ के पार, पवन कल्याण की फिल्म की चली आंधी
100 करोड़ से कुछ कदम दूर
100 करोड़ का आंकड़ा अब बस कुछ ही कदम दूर लग रहा है। फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी जॉली बने नजर आए हैं। दोनों की ही अदाकारी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म में किसानों के मुद्दे को उठाया गया है। इस फिल्म में सभी कलाकारों ने शानदार अदाकारी दिखाई है। निर्देशक सुभाष कपूर ने कोर्टरूम ड्रामा को हास्य और सोशल मैसेज के साथ बुना है। यही वजह है कि पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से यह फिल्म मजबूती से बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है।
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी से होगा मुकाबला
ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगले कुछ दिनों में यह फिल्म 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो जाएगी। आने वाले दिनों में इस फिल्म का मुकाबला सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी से होगा। इस फिल्म में वरुण धवन, जान्हवी कपूर रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 2 अक्तूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।






