भारतीय स्ट्रीमिंग जगत में बड़ी क्रांति, जियो हॉटस्टार पर लॉन्च हुआ एचबीओ मैक्स, अब एक ही जगह मिलेगा वर्ल्ड क्लास कंटेंट

भारत के डिजिटल मनोरंजन बाजार में आज एक नए युग की शुरुआत हुई है। जियोहॉटस्टार (JioHotstar) और वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (WBD) ने अपनी साझेदारी के विस्तार की घोषणा करते हुए भारत में एचबीओ mac को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इस समझौते के बाद अब जियोहॉटस्टार भारत में एचबीओ मैक्स का एक्सक्लूसिव ठिकाना बन गया है। आज से ही भारतीय दर्शक एक ही प्लेटफॉर्म पर एचबीओ, मैक्स ओरिजिनल्स, वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स, डीसी स्टूडियोज और वार्नर ब्रदर्स टेलीविजन की बेहतरीन कहानियों का लुत्फ उठा सकेंगे।

2026 के सबसे बड़े शो और नई सीरीज का धमाका

एचबीओ मैक्स के भारत आने के साथ ही दर्शकों को 2026 के सबसे प्रतीक्षित शो देखने को मिलेंगे। इसमें ‘यूफोरिया’ (Euphoria) का तीसरा सीजन आज से ही प्रीमियर हो रहा है। इसके अलावा इस साल के अंत तक ‘हाउस ऑफ द ड्रैगन’ (House of the Dragon) का तीसरा सीजन, डीसी स्टूडियोज की नई सीरीज ‘लैंटर्न’ (Lanterns) और सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली ‘हैरी पॉटर’ ओरिजिनल सीरीज का पहला सीजन ‘हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्टोन’ भी इसी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगा। वर्तमान में ‘सक्सेशन’, ‘द लास्ट ऑफ अस’, ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ और ‘ड्यून: प्रोफेसी’ जैसे मशहूर शो पहले से ही स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हैं।

‘फ्रेंड्स’ और ‘द बिग बैंग थ्योरी’ भी देख सकेंगे

इस नई साझेदारी की सबसे बड़ी खुशखबरी उन दर्शकों के लिए है जो क्लासिक कॉमेडी और ड्रामा के शौकीन हैं। पहली बार जियोहॉटस्टार के सब्सक्राइबर्स ‘फ्रेंड्स’ (Friends) और ‘द बिग बैंग थ्योरी’ (The Big Bang Theory) जैसे ऑल-टाइम फेवरेट शो का आनंद ले पाएंगे। इनके साथ ही ‘द वैम्पायर डायरीज’, ‘सुपरनैचुरल’ और ‘द फ्लैश’ जैसे शो भी अब प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं। फिल्मों की बात करें तो ‘हैरी पॉटर’ और ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ की पूरी सीरीज के साथ-साथ डीसी यूनिवर्स की तमाम ब्लॉकबस्टर फिल्में भी अब भारतीय फैंस के लिए आसानी से उपलब्ध होंगी।

सस्ता प्लान और आसान पहुंच की रणनीति

जियोहॉटस्टार के सीईओ केविन वाज ने इस मौके को भारतीय दर्शकों के लिए एक डिफाइनिंग मोमेंट बताया है, जहां प्रीमियम ग्लोबल कंटेंट तक पहुंच अब और भी आसान हो गई है। वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के प्रेसिडेंट (APAC) जेम्स गिबंस के अनुसार, भारत दुनिया के सबसे जीवंत स्ट्रीमिंग मार्केट्स में से एक है और जियोहॉटस्टार के साथ यह साझेदारी उन्हें देश के कोने-कोने तक पहुँचाएगी। सबसे खास बात यह है कि इस प्रीमियम कंटेंट पैक की शुरुआत मात्र 49 रूपये प्रति माह से हो रही है जिसे यूजर अपने मौजूदा पैक के साथ एक ‘ऐड-ऑन’ के रूप में ले सकते हैं।

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

ओटीटी पर अन्याय के खिलाफ तापसी पन्नू की दहाड़, ZEE5 पर इस दिन से स्ट्रीम होगी ‘अस्सी’

Continue reading
Pehchaan: सिर्फ शो नहीं, रूहानियत का सफर है ‘पहचान’, बैसाखी पर महेश भट्ट लेकर आए अनसुनी कहानियां

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘सैयारा’ की सुपरहिट टीम फिर साथ, मोहित सूरी और अहान पांडे एक और इंटेंस रोमांटिक ड्रामा के लिए तैयार

‘सैयारा’ की सुपरहिट टीम फिर साथ, मोहित सूरी और अहान पांडे एक और इंटेंस रोमांटिक ड्रामा के लिए तैयार

राम चरण की ‘पेद्दी’ अब जून में देगी दस्तक, मेकर्स ने किया आधिकारिक एलान

राम चरण की ‘पेद्दी’ अब जून में देगी दस्तक, मेकर्स ने किया आधिकारिक एलान

भारतीय स्ट्रीमिंग जगत में बड़ी क्रांति, जियो हॉटस्टार पर लॉन्च हुआ एचबीओ मैक्स, अब एक ही जगह मिलेगा वर्ल्ड क्लास कंटेंट

भारतीय स्ट्रीमिंग जगत में बड़ी क्रांति, जियो हॉटस्टार पर लॉन्च हुआ एचबीओ मैक्स, अब एक ही जगह मिलेगा वर्ल्ड क्लास कंटेंट

ओटीटी पर अन्याय के खिलाफ तापसी पन्नू की दहाड़, ZEE5 पर इस दिन से स्ट्रीम होगी ‘अस्सी’

ओटीटी पर अन्याय के खिलाफ तापसी पन्नू की दहाड़, ZEE5 पर इस दिन से स्ट्रीम होगी ‘अस्सी’

Dhurandhar 2 Controversy: फिल्ममेकर राजीव राय अब नहीं दे सकेंगे मीडिया में बयान, दिल्ली हाई कोर्ट ने लगाई लगाम

Dhurandhar 2 Controversy: फिल्ममेकर राजीव राय अब नहीं दे सकेंगे मीडिया में बयान, दिल्ली हाई कोर्ट ने लगाई लगाम

Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी का नया धमाल, अरविन्द अडिगा की ‘लास्ट मैन इन टॉवर’ में निभाएंगे मुख्य भूमिका

Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी का नया धमाल, अरविन्द अडिगा की ‘लास्ट मैन इन टॉवर’ में निभाएंगे मुख्य भूमिका