Jaat on OTT: सनी देओल की धमाकेदार एक्शन फिल्म ‘जाट’ अब ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है। गोपीचंद मालिनेनी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 जून 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। यह सिनेमाघरों में 10 अप्रैल को रिलीज होने के करीब 55 दिन बाद डिजिटल स्क्रीन पर आई है। सनी देओल के फैंस और दर्शकों में इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अगर आप इस बड़े पैमाने की एक्शन और इमोशन से भरी कहानी को देखने का मन बना रहे हैं तो पहले जान लें कि नेटिजन्स इस बारे में क्या कह रहे हैं।
Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर ने दिखाया बड़ा दिल, सेल्फी के साथ फैन को दी अपनी खास चीज
लोगों ने की ‘जाट’ की तारीफ
Jaat को ओटीटी रिलीज के बाद दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है। ज्यादातर लोग सनी देओल को असली एक्शन सुपरस्टार बता रहे हैं। उनकी दमदार मौजूदगी और पावर-पैक परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। कुछ दर्शकों ने इसे ‘गिल्टी प्लेजर’ भी बताया यानी ऐसी फिल्म जो आपको बांधे रखती है।
सनी देओल के अलावा Jaat में रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह ने भी अपने निगेटिव किरदारों से दर्शकों को प्रभावित किया है। दोनों ने खलनायक की भूमिका को बखूबी निभाया। फिल्म के हाई-वोल्टेज एक्शन सीन्स और गहरे इमोशन्स ने सोशल मीडिया पर खूब वाहवाही बटोरी है। एक यूजर ने X पर लिखा, “सनी देओल का जलवा बरकरार है! ‘जाट’ में एक्शन और इमोशन का मेल शानदार है। रणदीप और विनीत ने भी कमाल कर दिया।”
बॉक्स ऑफिस पर ‘जाट’ का प्रदर्शन
10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई Jaat ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। ‘केसरी चैप्टर 2’ और ‘रेड 2’ जैसी बड़ी फिल्मों के साथ कड़ी टक्कर के बावजूद इस मिड-बजट फिल्म ने तीन से चार हफ्तों तक सिनेमाघरों में दर्शकों को खींचा। भले ही यह फिल्म ‘क्लीन हिट’ का दर्जा हासिल न कर पाई, लेकिन इसने कई हालिया बॉलीवुड फिल्मों से बेहतर कमाई की। फिल्म ने दुनियाभर में 112 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया, जिसमें भारत से 102 करोड़ रुपये और विदेशी बाजारों से 9.50 करोड़ रुपये की कमाई शामिल है।
Housefull 5 X Review: दर्शकों को कैसी लगी हाउसफुल 5? फिल्म देखने से पहले जान लीजिए रिएक्शन








