Devoleena Bhattacharjee: छोटे पर्दे की दुनिया में ‘साथ निभाना साथिया’ की ‘गोपी बहू’ के नाम से मशहूर देवोलीना भट्टाचार्जी भले ही अब छोटे पर्दे पर नजर न आ रही हों, लेकिन वह सोशल मीडिया और अपने व्लॉग्स के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। अपनी प्रोफेशनल उपलब्धियों के साथ-साथ निजी जिंदगी के खास पलों को भी वह खुलकर साझा करती हैं।
Dipika Kakar: कौन हैं दीपिका कक्कड़? जिन्हें हुआ स्टेज 2 का लिवर कैंसर
2022 में हुई थी शादी
साल 2022 में Devoleena Bhattacharjee ने फिटनेस ट्रेनर शाहनवाज शेख के साथ शादी कर सुर्खियां बटोरी थीं। कुछ महीने पहले ही उन्होंने अपने बेटे जॉय को जन्म दिया। मां बनने की खुशी ने उनकी जिंदगी को और खूबसूरत बना दिया। हालांकि, हाल ही में एक बार फिर वह एक फोटोशूट की वजह से चर्चा में आ गईं।
क्यों लोग लगाने लगे अटकलें?
दरअसल, हाल ही में Devoleena Bhattacharjee ने अपने पति शाहनवाज के साथ एक फोटोशूट करवाया था, जिसमें उनकी फिटेड ड्रेस में हल्का सा उभार देखकर फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि शायद वह दोबारा मां बनने वाली हैं। उनके ताजा व्लॉग में ‘गुड न्यूज’ का जिक्र होने से इन अफवाहों को और हवा मिल गई। फैंस उत्साहित हो उठे और सोशल मीडिया पर चर्चाएं शुरू हो गईं कि क्या देवोलीना जल्द ही दूसरी बार मां बनने की खबर साझा करेंगी।
Karan Veer Mehra: करणवीर मेहरा की चमकी किस्मत, बिग बॉस 18 की जीत के बाद मिला बड़ा बॉलीवुड प्रोजेक्ट
देवोलीना ने दी प्रतिक्रिया
हालांकि, इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए Devoleena Bhattacharjee ने ‘टेली टॉक’ को दिए एक बयान में साफ किया कि ये खबरें बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा, “मेरे बेटे को जन्म दिए अभी सिर्फ छह महीने हुए हैं। लोग कुछ भी देखकर अनुमान लगाने लगते हैं और खबरें बनने लगती हैं।” अपने मजाकिया अंदाज में उन्होंने यह भी बताया कि उनकी ‘गुड न्यूज’ का गर्भावस्था से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने हंसते हुए कहा, “एकमात्र गुड न्यूज यह है कि मेरे बाल बहुत झड़ रहे हैं।” देवोलीना ने स्पष्ट किया कि उनकी व्लॉग में जिक्र की गई ‘गुड न्यूज’ एक नए घर से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही इस बारे में और जानकारी साझा करेंगी, जब सारी औपचारिकताएं पूरी हो जाएंगी।








