Deepika Padukone: बॉलीवुड की ग्लैमर क्वीन दीपिका पादुकोण इन दिनों फिर से खबरों में हैं। मैडॉक फिल्म्स के दफ्तर के बाहर उनका हालिया स्पॉटिंग देखकर फैंस ने सोचा कि शायद वो कंपनी के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स में शामिल हो रही हैं। लेकिन एक ताजा रिपोर्ट ने सारी अटकलों को नया मोड़ दे दिया है। न्यूज पोर्टल मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका को अब विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म महावतार में फीमेल लीड का रोल ऑफर किया गया है। ये फिल्म अमर कौशिक के डायरेक्शन में बन रही है और अमर अवतार परशुराम की कहानी पर आधारित है। फिल्म का ऐलान पिछले साल ही हो चुका था। अब ये प्रोजेक्ट बॉलीवुड का सबसे बड़ा माइथोलॉजिकल फिल्म बनने को तैयार है।
Ashish Chanchlani की Ekaki Chapter 2 ने मचा दिया तहलका, ‘आदिपुरुष’ वाले जोक की हो रही खूब चर्चा
महावतार में Deepika Padukone?
एक सोर्स ने मिड-डे को बताया, “टीम को परशुराम के सामने एक ऐसी एक्ट्रेस चाहिए जो रोल में गहराई और मजबूती ला सके। दीपिका इसके लिए बिल्कुल सही हैं। बातचीत शुरू हो चुकी है, लेकिन अभी शुरुआती स्टेज पर है। वो स्टूडियो की टॉप चॉइस में से एक हैं।” सोर्स ने आगे कहा, “अमर कौशिक ने शुरू से ही साफ कर दिया है कि फीमेल कैरेक्टर की कहानी में मेल लीड जितना ही महत्व होगा।”
Aukaat Ke Bahar के लिए Elvish Yadav ने जला लिया अपना हाथ, लोग कर रहे मेहनत की जमकर तारीफ
अल्लू अर्जुन की फिल्म में जल्द दिखेंगी Deepika Padukone
अगर दीपिका ये फिल्म साइन कर लेती हैं तो ये उनकी और विक्की कौशल के बीच पहली ऑन-स्क्रीन जोड़ी होगी। दोनों सितारे अपनी एक्टिंग से लाखों दिल जीत चुके हैं तो फैंस पहले से ही इस जोड़ी को लेकर एक्साइटेड हैं। लेकिन मेकर्स की ओर से अभी कोई आधिकारिक कन्फर्मेशन नहीं आया है। विक्की हाल ही में छावा फिल्म में नजर आए थे, जहां उन्होंने छत्रपति संभाजी महाराज का रोल किया था। वहीं, दीपिका की आने वाली फिल्मों में अल्लू अर्जुन के साथ दिखने वाली हैं। अगर महावतार में उनकी एंट्री होती है तो ये उनके करियर का एक और बड़ा प्रोजेक्ट होगा।








