Amitabh Bachchan: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) सीजन 17 दर्शकों का दिल जीत रहा है। हर बार की तरह बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन अपनी बुलंद आवाज और शानदार होस्टिंग से शो को यादगार बना रहे हैं। हालांकि, हाल ही में एक एपिसोड में गुजरात के एक बच्चे इशित ने अपनी हरकतों से न सिर्फ बिग बी को हैरान किया, बल्कि सोशल मीडिया पर भी तहलका मचा दिया।
Salman Khan: सलमान खान ने अभिनव कश्यप की फिर लगाई क्लास, बोले- भाई काम मिला क्या?
Amitabh Bachchan से बच्चे ने किया खराब बर्ताव
Amitabh Bachchan का एक ट्वीट इस वाकये के बाद सुर्खियों में है। इसे लोग बच्चे के बर्ताव से जोड़कर देख रहे हैं। शो के जूनियर एपिसोड में गुजरात के इशित हॉट सीट पर पहुंचे। खेल शुरू होते ही उन्होंने अमिताभ को टोकते हुए कहा, “सीधे पॉइंट पर आइए। मुझे नियम पता हैं। आप मुझे गेम के रूल्स न बताएं।” इशित का यह रवैया यहीं नहीं रुका। हर सवाल पर उनका ओवर कॉन्फिडेंस और बिग बी को बार-बार टोकना दर्शकों को अखर गया। अमिताभ ने शांत रहकर खेल को आगे बढ़ाया, लेकिन पांचवें सवाल पर इशित का ओवर कॉन्फिडेंस उनकी हार का कारण बन गया। गलत जवाब देने के बाद वे शो से बाहर हो गए।
T 5530 – कुछ कहने को है नहीं, बस स्तब्ध !!!
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) October 12, 2025
Bollywood: एआई का कमाल, अपने जवान रूप से मिले बॉलीवुड सुपरस्टार्स
Amitabh Bachchan हुए स्तब्ध
इस एपिसोड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अमिताभ का एक ट्वीट चर्चा में आ गया। उन्होंने लिखा, “कहने के लिए कुछ है नहीं। बस स्तब्ध।” फैंस ने इसे इशित के बर्ताव से जोड़ा। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर बच्चे की हरकतों की आलोचना की।
Justin Trudeau – Katy Perry: केटी पेरी और जस्टिन ट्रूडो में ज्यादा अमीर कौन? हैरान कर देगी नेट वर्थ
Ye dekhne ke baad sir stabdh reh gye 😭https://t.co/IPgQDypfdO
— Chesassy (@chesassy45) October 12, 2025
Samajh gaye sir ! pic.twitter.com/rqrvmdenCX
— De Minimis (@JusNecessitatis) October 12, 2025
KBC 17 की लोकप्रियता बरकरार
KBC 17 दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। जूनियर एपिसोड्स में बच्चों की मासूमियत और बुद्धिमानी दर्शकों को लुभा रही है, लेकिन इशित का एपिसोड विवादों में घिर गया। अमिताभ की सादगी और बच्चों के साथ उनकी केमिस्ट्री हमेशा से शो का आकर्षण रही है। इस बार भी वह हर कंटेस्टेंट को प्रोत्साहित करते नजर आ रहे हैं।
इस फिल्म में नजर आएंगे बिग बी
Amitabh Bachchan के काम की बात करें तो वह जल्द ही ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल में नजर आएंगे। इस फिल्म के पहले भाग में उनके किरदार अश्वत्थामा को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन के साथ उनकी जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। फैंस अब सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, दीपिका अब सीक्वल का हिस्सा नहीं हैं।








