IFP: मुंबई में रचनात्मकता का सबसे बड़ा उत्सव आईएफपी 15 साल पूरे कर चुका है। एक छोटे से विचार से शुरू हुआ यह आयोजन अब दुनिया के अग्रणी क्रिएटिव फेस्टिवल में शुमार हो गया है। इस बार 29 और 30 नवंबर को महबूब स्टूडियो में दो दिन का धमाकेदार कार्यक्रम होगा, जहां कहानियां, परफॉर्मेंस, वर्कशॉप और दिलचस्प बातचीत से भरा माहौल बनेगा।
Bihar Election 2025: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने किया मतदान, कही ये बड़ी बात
IFP में खास है जूरी
आईएफपी की जान उसकी 50 घंटे की रचनात्मक चुनौती है जो इस साल छह कैटेगरी में चलेगी। फिल्म मेकिंग, संगीत, डिजाइन, फोटोग्राफी, लेखन और परफॉर्मिंग आर्ट्स में 350 शहरों और 23 देशों से 40 हजार से ज्यादा प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। पिछले 15 सालों में 1.2 मिलियन लोग जुड़ चुके हैं और 1400 से ज्यादा स्पीकर्स ने मंच सजाया है। इस खास सीजन की जूरी में दिबाकर बनर्जी, शीबा चड्ढा, हरिहरन, मुकेश छाबड़ा जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
Bihar Election 2025: Khesari Lal Yadav ने सुबह-सुबह दिया वोट, लोगों से कहा- पहले मतदान फिर जलपान
दिबाकर ने कही दिल की बात

इस आयोजन के बारे में बात करते हुए दिबाकर ने कहा, “कहानी सुनाना हमेशा से जिज्ञासा का विषय रहा है और आईएफपी इसी पर आधारित है। एक फिल्म निर्माता के रूप में मेरा हमेशा से मानना रहा है कि सिनेमा आपको आश्चर्यचकित कर देने वाला होना चाहिए। 15 वर्षों से, आईएफपी ने जिज्ञासा को बढ़ावा देने में अच्छा काम जारी रखा हुआ है यही बात इसे इतना खास बनाती है। इस साल जूरी बनना बहुत अच्छा लग रहा है।”
IFP के संस्थापक ने कही ये बात
आईएफपी की अविश्वसनीय यात्रा पर विचार करते हुए आईएफपी के संस्थापक रीतम भटनागर ने कहा, “कुछ उत्साही रचनाकारों के बीच साझा किए गए एक छोटे से छात्रावास के विचार के रूप में जो शुरू हुआ था , वह अब रचनात्मकता और संस्कृति के विश्व के अग्रणी समारोहों में से एक बन गया है।” 15 साल बाद भी आईएफपी वह स्थान बना हुआ है जहां रचनात्मक लोग एक साथ आते हैं, प्रयोग करते हैं और आगे बढ़ते हैं। यह महत्वपूर्ण वर्ष उस यात्रा का जश्न मनाने का हमारा तरीका है, एक छोटे से विचार से लेकर एक वैश्विक उत्सव तक, जो हर साल लाखों लोगों को सृजन करने, साझा करने और बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करता है।”
Thamma Box Office Collection Day 17: क्या हिट होने से चूक जाएगी ‘थामा’? 17वें दिन बजी खतरे की घंटी
शीबा चड्ढा ने बताई महोत्सव में अपनी पसंद

परफॉर्मिंग आर्ट्स जूरी की सदस्य और बहुमुखी अभिनेत्री शीबा चड्ढा ने कहा, “आईएफपी के बारे में सचमुच कुछ खुशी की बात है और इस बार जूरी सदस्य के रूप में टीम के साथ जुड़ना मेरे लिए खुशी की बात हो गयी है। इस महोत्सव के बारे में मुझे जो बात सबसे अधिक पसंद है, वह यह है कि यह कलाकारों को बिना किसी सीमा के अभिव्यक्ति और विकास करने का अधिकार देता है। एक अभिनेता के रूप में, मैं ऐसे स्थानों की ओर आकर्षित होती हूं जो कलाकारों को बिना किसी डर या फॉर्मूले के अपने शिल्प को विकसित करने की अनुमति देते हैं और आईएफपी ने वर्षों से इसे खूबसूरती से बनाया है। मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि यह मील का पत्थर संस्करण मेज पर क्या लाता है।”








