Hrithik Roshan: अभिनेता ऋतिक रोशन जल्द ही बड़ा धमाल मचाने वाले हैं। हाल ही में खबर आई है कि उन्होंने ‘केजीएफ’ और ‘सालार’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के निर्माता होमबाले फिल्म्स के साथ एक पैन-इंडिया फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। इस बड़ी घोषणा ने फैंस के बीच उत्साह की लहर दौड़ा दी है।
होमबाले फिल्म्स ने किया बड़ा एलान
होमबाले फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर इस साझेदारी की जानकारी साझा करते हुए लिखा, “उन्हें ग्रीक गॉड कहा जाता है। उन्होंने दिलों पर राज किया और सीमाओं को तोड़ा। अब हम उनके साथ एक ऐसी कहानी लाने जा रहे हैं, जो जुनून, भव्यता और गौरव से भरी होगी। हम ऋतिक रोशन का होमबाले फिल्म्स के परिवार में स्वागत कर रहे हैं। यह एक ऐसा प्रोजेक्ट है जो कई वर्षों से बन रहा था। अब एक नई कहानी शुरू होने वाली है। साहस, भव्यता और जीत की कहानी… जहां जुनून और कल्पना मिलकर एक बड़ा धमाका करेंगे।”
They call him the Greek God. He’s ruled hearts, shattered limits and we see the phenomenon he truly is!
We are proud to welcome @iHrithik to the @hombalefilms family for a collaboration, years in the making. A tale of grit, grandeur and glory is set to unfold, where intensity… pic.twitter.com/ZU2FHKjKdm— Hombale Films (@hombalefilms) May 28, 2025
फैंस को फिल्म में बड़ी उम्मीदें
होमबाले फिल्म्स ने अपने पोस्ट में Hrithik Roshan को अपनी फैमिली में शामिल होने की बधाई दी और इस प्रोजेक्ट को सालों की मेहनत का नतीजा बताया। उन्होंने संकेत दिया कि यह फिल्म एक शानदार कहानी होगी। हालांकि, फिल्म का नाम और कहानी अभी गुप्त रखी गई है, लेकिन होमबाले की पिछली फिल्मों को देखते हुए फैंस को एक भव्य सिनेमाई अनुभव की उम्मीद है।
वॉर में जल्द नजर आएंगे ऋतिक रोशन
वर्क फ्रंट की बात की बात करें तो Hrithik Roshan जल्द ही फिल्म ‘वॉर 2’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी भी हैं। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। हाल ही में इस फिल्म का टीजर सामने आया था, जिसे देखने के बाद फैंस का उत्साह काफी ज्यादा बढ़ चुका है। यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
War 2: क्या ‘वॉर 2’ रिलीज से पहले ही कमा लेगी 85-120 करोड़? फिल्म को लेकर आई बड़ी जानकारी








