Housefull 5 Box Office Collection Day 6: अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है। हालांकि, वीकडेज की वजह से फिल्म की रफ्तार अब थोड़ी थम चुकी है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर अब तक कितना कारोबार किया है।
Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने ‘हाउसफुल 5’ से रचा इतिहास, बॉलीवुड में बने नंबर वन!
Housefull 5 Box Office Collection Day 6
Housefull 5 Box Office Collection Day 6 की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की दमदार पकड़ जारी है। बुधवार को फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट नजर आई, लेकिन वीकडेज के हिसाब से इसे सामान्य गिरावट ही माना जाएगा। छठे दिन इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर खबर लिखे जाने तक 4.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। देर रात तक इन आंकड़ों में बदलाव संभव है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 116.62 करोड़ रुपये हो गई है।
Housefull 5 Box Office Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर पांचवें दिन भी नहीं थमा हाउसफुल 5 का तूफान
HouseFull 5 Box Office Collection Day wise
इससे पहले हाउसफुल 5 ने बॉक्स ऑफिस पर 24 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी। वहीं, दूसरे दिन फिल्म की कमाई की रफ्तार बढ़ गई थी और इसने 31 करोड़ बटोर डाले थे। तीसरे दिन फिल्म ने 32.5 करोड़, चौथे दिन 13 करोड़ और पांचवें दिन 11.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
फिल्म में हैं ये बड़े सितारे
फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अक्षय के अलावा अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नाडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, फरदीन खान, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे और जॉनी लीवर जैसे दिग्गज अभिनेता मौजूद हैं। यह फिल्म दो क्लाइमैक्स के साथ रिलीज हुई है। दर्शकों को निर्माताओं का यह नया प्रयोग काफी पसंद आ रहा है।






