Hema Malini: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल और मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने आज सुबह (27 नवंबर) को अपने पति और अभिनेता धर्मेंद्र को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखी। इस पोस्ट को पढ़कर फैंस आंखें नम हो गईं।
भावुक हुईं Hema Malini
हेमा मालिनी ने लिखा, “धर्म जी आर मेरे लिए बहुत कुछ थे। प्यार करने वाले पति, हमारी दो बेटियों ईशा और अहाना के लाड़ले पापा, दोस्त, मार्गदर्शक, फिलॉसफर, कवि और हर मुश्किल घड़ी में मेरा सहारा। सच कहूं तो आप मेरे लिए सबकुछ थे। अच्छे-बुरे हर पल में। आपने अपने सरल और प्यार भरे स्वभाव से मेरे पूरे परिवार को अपना बना लिया। हर किसी से इतना अपनापन दिखाया कि सब आपको दिल से चाहने लगे।
Shehbaz Badesha के लिए Shehnaaz Gill ने मांगे वोट, फैंस बोले- हम पूरी जान लगा रहे हैं
Dharam ji❤️
He was many things to me. Loving Husband, adoring Father of our two girls, Esha & Ahaana, Friend, Philosopher, Guide, Poet, my ‘go to’ person in all times of need – in fact, he was everything to me! And always has been through good times and bad. He endeared himself… pic.twitter.com/WVyncqlxK5— Hema Malini (@dreamgirlhema) November 27, 2025
ये खालीपन जिंदगी भर रहेगा- Hema Malini
उन्होंने आगे लिखा, “एक कलाकार के रूप में आपकी प्रतिभा, लोकप्रियता के बावजूद आपकी सादगी और हर दिल तक पहुंचने की ताकत आपको बाकी सभी लीजेंड्स से अलग बनाती थी। आपका नाम और आपकी फिल्म इंडस्ट्री में हमेशा-हमेशा जिंदा रहेगा। मेरा निजी नुकसान शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। जो खालीपन आपके जाने से हुआ है वो जिंदगी भर रहेगा। इतने सालों की साथी के बाद अब सिर्फ ढेर सारी यादें बची हैं। उन खास पलों को बार-बार जीने के लिए…।” पोस्ट के साथ हेमा ने एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की है जिसमें दोनों एक-दूसरे की ओर प्यार भरी नजरों से देख रहे हैं।इस पोस्ट पर बॉलीवड सितारों से लेकर आम दर्शकों तक ने श्रद्धांजलि दी है।
Mastiii 4 Box Office Collection Day 7: सातवें दिन औंधे मुंह गिरी मस्ती 4, महज इतनी हुई कमाई








