Heer Express: ‘हीर एक्सप्रेस’ का शानदार टीजर रिलीज, उमेश शुक्ला की नई फिल्म में डेब्यू करेंगी दिविता जुनेजा

Heer Express: ‘ओह माय गॉड’ और ‘102 नॉट आउट’ जैसी शानदार फिल्में देने वाले निर्देशक उमेश शुक्ला एक बार फिर दर्शकों के लिए कुछ खास लेकर आ रहे हैं। उनकी नई फिल्म ‘हीर एक्सप्रेस’ का टीजर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म के जरिए दिविता जुनेजा बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं। फिल्म में वह ‘हीर’ नाम की एक साधारण लड़की की भूमिका में नजर आएंगी, जो एक अनोखे पारिवारिक ड्रामे में फंस जाती है।

Housefull 5 Box Office Collection Day 4: चार दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार, मंगलवार को मचाएगी गदर

क्या है ‘हीर एक्सप्रेस’ की कहानी?

Heer Express के टीजर में एक मजेदार और भावनात्मक कहानी की झलक दिखती है, जो दर्शकों का ध्यान खींच रही है। यह फिल्म एक साधारण लड़की की असाधारण यात्रा को दिखाया गया है। फिल्म में लोगों को हंसी, ड्रामा और भावनात्मक पहलू भी देखने को मिलेगा। टीजर ने दर्शकों में यह उत्सुकता जगा दी है कि आखिर हीर की जिंदगी में ऐसा क्या होने वाला है, जो इस कहानी को इतना खास बनाता है।

Sitaare Zameen Par: ‘सितारे जमीन पर’ ने जीता दर्शकों का दिल, खास स्क्रीनिंग में मिला जोरदार तालियां

दमदार है स्टारकास्ट

‘हीर एक्सप्रेस’ (Heer Express) में दिविता जुनेजा के साथ कई दिग्गज कलाकार नजर आएंगे। आशुतोष राणा, संजय मिश्रा, गुलशन ग्रोवर और प्रीत कमानी जैसे सितारे इस फिल्म को और भी खास बना रहे हैं। इन कलाकारों की मौजूदगी से फिल्म में मनोरंजन और अभिनय का शानदार मेल देखने को मिलेगा।

उमेश शुक्ला का जादू चल चुका है कई बार

निर्देशक उमेश शुक्ला अपनी फिल्मों में सामाजिक मुद्दों को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। ‘हीर एक्सप्रेस’ (Heer Express) भी उनकी उसी खास शैली का हिस्सा लगती है। इस फिल्म को ट्यूलिप एंटरटेनमेंट और दिविसा एंटरटेनमेंट ने मिलकर बनाया है, जिसमें मेरी गो राउंड स्टूडियोज और क्रिएटिव स्ट्रोक्स ग्रुप भी शामिल हैं। फिल्म के निर्माता उमेश शुक्ला, आशीष वाघ, मोहित छाबड़ा और संजय ग्रोवर हैं, जबकि सह-निर्माता संपदा वाघ हैं।

कब आएगी फिल्म?

‘हीर एक्सप्रेस’ (Heer Express) 8 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टीजर ने दर्शकों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। फैंस अब इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उमेश शुक्ला की पिछली फिल्मों की तरह इस फिल्म से भी दर्शकों के दिलों को छूने और मनोरंजन का डबल डोज देने की उम्मीद लगाई जा रही है।

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?