Haq Box Office Collection Day 6 Wednesday: सुपर्ण वर्मा के डायरेक्शन में बनी कोर्टरूम ड्रामा ‘हक’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार पकड़ ली है। यामी गौतम और इमरान हाशमी की यह फिल्म शाह बानो केस से प्रेरित है। आइए जानते हैं कि छठे दिन (बुधवार) को फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहा है।
Haq Box Office Collection Day 5: ‘हक’ के कलेक्शन ने 5वें दिन चौंकाया, जानें कितनी हुई कुल कमाई
थामा और दीवानियत को पछाड़ा (Haq Box Office Collection Day 6)
ताजा अपडेट के अनुसार ‘हक’ ने छठे दिन 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 12.9 करोड़ रुपये हो गया है। ताजा रुझानों में यह फिल्म बुधवार को ‘थामा’ और ‘दीवानियत’ से ज्यादा कमाई कर रही है।
मंगलवार को दिखा उछाल (Haq Box Office Collection Day 5)
इससे पहले कल यानी 11 नवंबर को फिल्म ने 1.25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। सोमवार की तुलना में मंगलवार को फिल्म के कलेक्शन में 19.05 फीसदी का उछाल नजर आया था। बता दें कि मंगलवार को थामा और दीवानियत ने 15-15 लाख रुपये का कलेक्शन किया था।
Govinda: फिल्म इंडस्ट्री से आई एक और बुरी खबर, गोविंदा की बिगड़ती तबीयत
सकारात्मक प्रतिक्रिया से मिल रहा फायद
‘हक’ ने शुक्रवार को ओपनिंग 1.75 करोड़ की ओपनिंग की। शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में 3.35 करोड़ का जंप आया। रविवार को 3.75 करोड़ के साथ वीकेंड खत्म हुआ। सोमवार को फिल्म ने 1.5 करोड़, मंगलवार 1 करोड़ का कलेक्शन किया। छठे दिन का कलेक्शन वर्ड ऑफ माउथ का नतीजा है। ‘हक’ 1985 के शाह बानो केस पर बनी है। कहानी शाजिया बानो (यामी) की है जो पति अब्बास खान (इमरान) के तलाक के बाद न्याय की लड़ाई लड़ती है। फिल्म महिलाओं के हक पर सवाल उठाती है।
|
दिन |
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (नेट) |
|
पहला दिन |
1.75 करोड़ |
|
दूसरा दिन |
3.35 करोड़ |
|
तीसरा दिन |
3.85 करोड़* |
|
चौथे दिन |
1.05 करोड़ |
|
पांचवें दिन |
1.75 करोड़ |
|
छठे दिन |
1.15 करोड़ |
|
कुल |
12.9 करोड़ |






