Haq Box Office Collection Day 4: इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म हक को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर ठीक-ठाक शुरुआत की है। फिल्म की पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से दूसरे और तीसरे दिन अच्छा बिजनेस करने में मदद मिली है। आइए जानते हैं कि हक ने मंडे टेस्ट में कैसा प्रदर्शन किया है।
हक ने चौथे दिन कितनी कमाई की? (Haq Box Office Collection Day 4)
फिल्म हक का निर्देशन सुपर्ण वर्मा ने किया है। फिल्म शाह बानों केस पर आधारित है। इश फिल्म में इमरान और यामी की अदाकारी की जमकर तारीफ हो रही है। युवा भी इस फिल्म को दिखने में अपनी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो चौथे दिन इस फिल्म ने 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 9.95 करोड़ रुपये हो गई है। रात तक इस आंकड़े में और इजाफा देखने को मिल सकता है।
Abhishek Bajaj: बजाज के लिए फूट-फूटकर रोईं अशनूर, अभिषेक बोले- ट्रॉफी नहीं दिल जीतकर जा रहा
मंडे टेस्ट में पास या फेल?
हालांकि, सोमवार की वजह से फिल्म की कमाई में आज गिरावट जरूर नजर आने वाली है। अगर फिल्म सोमवार को 1 करोड़ रुपये की कमाई करती है तो मेकर्स के लिए यह राहत भरी खबर हो सकती है, लेकिन ऐसा नहीं होता है तो यह फिल्म मंडे टेस्ट में फेल मानी जाएगी।
Thamma Box Office Collection Day 20: ‘थामा’ हिट है या फ्लॉप? जानें 20वें दिन की कमाई
इस वेब सीरीज से छाए इमरान हाशमी
वर्क फ्रंट की बात करें तो हक के बाद इमरान हाशमी आवारापन के सीक्वल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ दिशा पाटनी भी हैं। हक से पहले इमरान द बैड्स ऑफ बॉलीवुड नाम की वेब सीरीज में कैमियो करते दिखे थे। शो में उनकी अदाकारी ने जमकर वाहवाही लूटी थी।
Haq Box Office Collection Day 3: हक ने तीसरे दिन मचाया तहलका, जानें कुल कलेक्शन






