Gustaakh Ishq Box Office Collection Day 7: गुस्ताख इश्क ने फिल्म तेरे इश्क में के सामने रिलीज होकर बड़ी गुस्ताखी कर डाली है। फिल्म टिकट खिड़की पर पानी भी नहीं मांग सकी है। अब तक यह फिल्म 2 करोड़ रुपये के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सकी है। आइए जानते हैं कि 7 दिनों में फिल्म का कारोबार कितना रहा है।
गुस्ताखी पड़ी भारी (Gustaakh Ishq Box Office Collection Day 7)
गुस्ताख इश्क को समीक्षकों ने जमकर सराहा, लेकिन यह दर्शकों की पहली पसंद नहीं बन सकी। इस फिल्म के आगे लोगों ने तेरे इश्क में को तरजीह दी। ताजा आंकड़ों के मुताबिक सातवें दिन इस फिल्म ने 1 लाख रुपये का कारोबार किया है। ये आंकड़ा अभी शुरुआती है। रात तक इसमें कुछ लाख रुपये का और इजाफा होगा। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 1.59 करोड़ रुपये हो गई है।
Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 7: ‘तेरे इश्क में’ ने 7वें दिन किया कमाल, कमाई हुई बेमिसाल
केवल लाखों में हुई कमाई
गुस्ताख इश्क की शुरुआत ही बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब रही थी। फिल्म ने टिकट खिड़की पर 50 लाख रुपये से ओपनिंग की थी। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 45 लाख, तीसरे दिन 35 लाख, चौथे दिन 7 लाख, पांचवें दिन 12 लाख और छठे दिन महज 9 लाख रुपये का कारोबार किया था। मनीष मल्होत्रा ने इस फिल्म से बतौर प्रोड्यूसर अपनी शुरुआत की है। हालांकि, उनका डेब्यू फीका ही रहा है। फिल्म का निर्देशन विभु पुरी ने किया है। वहीं, इस फिल्म को विशाल भारद्वाज और सुनिधि चौहान ने अपने संगीत से सजाया है।






