Gustaakh Ishq Box Office Collection Day 1: ‘गुस्ताख इश्क’ रिलीज हुई, लेकिन ‘तेरे इश्क में’ की आंधी में उड़ गई!

Gustaakh Ishq Box Office Collection Day 1: आज (28 नवंबर) दो रोमांटिक फिल्में एक साथ रिलीज हुईं। एक तरफ धनुष-कृति सेनन की ‘तेरे इश्क में’ ने सुबह से ही हंगामा मचा रखा है तो दूसरी तरफ ‘गुस्ताख इश्क’ ने चुपचाप सिनेमाघरों में दस्तक दी। लेकिन टक्कर इतनी भारी थी कि पहले दिन ही ‘गुस्ताख इश्क’ की हवा निकलती दिखी।

I-POPSTAR: रोहित राऊत बने भारत के पहले आई-पॉपस्टार, एमेजन एमएक्स प्लेयर के शो का धमाकेदार फिनाले

समीक्षकों ने किया पसंद

समीक्षकों ने ‘गुस्ताख इश्क’ की खूब तारीफ की है। कहानी, एक्टिंग, गाने, डायरेक्शन, सबको अच्छे नंबर मिले। कई क्रिटिक्स ने इसे “ताजा और दिल छूने वाली लव स्टोरी” कहा। लेकिन दर्शक का दिल तो पहले से ही ‘तेरे इश्क में’ में फंस चुका था।

Kapil Sharma: 11 साल बाद कलर्स पर लौट रहे कपिल शर्मा, इस शो में जल्द करेंगे शिरकत

‘तेरे इश्क में’ को टक्कर नहीं दे पाई ‘गुस्ताख दिल’

सुबह के शो में ज्यादातर हॉल ‘तेरे इश्क में’ के नाम रहे। ‘गुस्ताख इश्क’ को जो स्क्रीन्स मिलीं, उनमें भी ऑक्यूपेंसी कम ही रहा। पहले दिन के शुरुआती आंकड़े के मुताबिक ‘गुस्ताख इश्क’ ने शाम तक सिर्फ 46 लाख रुपये कमाए हैं।

Tere Ishk Mein X Review: ‘तेरे इश्क में’ देखनी चाहिए या नहीं? पढ़िए लोग सोशल मीडिया पर क्या कह रहे?

पहले दिन कितनी हुई कमाई? (Gustaakh Ishq Box Office Collection Day 1)

ट्रेड वालों का कहना है कि अगर वर्ड ऑफ माउथ मजबूत रहा तो दूसरे-तीसरे दिन थोड़ा सुधार हो सकता है, वरना ये फिल्म ‘तेरे इश्क में’ के सामने पूरी तरह दब जाएगी। फिल्म में विजय वर्मा, फातिमा सना शेख और नसीरुद्दीन शाह हैं। इसका बजट भी कम बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि आज का दिन ‘गुस्ताख दिल’ का नहीं था। अगर ये फिल्म किसी दूसरे हफ्ते आती तो शायद ज्यादा प्यार मिलता।

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?