Genelia Deshmukh: बॉलीवुड अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने अपने ससुर और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख की 80वीं जयंती पर उन्हें भावुक अंदाज में याद किया। 26 मई 2025 को जेनेलिया ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह विलासराव देशमुख की तस्वीर के सामने खड़ी नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने एक दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा।
जेनेलिया ने की भावुक पोस्ट
तस्वीरों में Genelia Deshmukh पीले रंग के सूट में बेहद सादगी के साथ विलासराव की तस्वीर के सामने हाथ जोड़े खड़ी हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे पप्पा , आपको हर दिन याद करती हूं।” फैंस ने भी इस पोस्ट पर ढेर सारी प्रतिक्रियाएं दीं और विलासराव को याद किया।
Raid 2 Collection: बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही ‘रेड 2’, 15वें दिन कमाए इतने करोड़
View this post on Instagram
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री थे विलासराव देशमुख
विलासराव देशमुख न केवल एक कुशल राजनेता थे, बल्कि एक ऐसे शख्स थे जिन्होंने अपने काम से लाखों लोगों का दिल जीता। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में उनके योगदान को आज भी याद किया जाता है।
इन फिल्म में नजर आएंगी जेनेलिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो Genelia Deshmukh जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म ‘सितारे जमीं पर’ में नजर आएंगी। यह फिल्म दर्शकों के बीच काफी चर्चा में है। फैंस जेनेलिया की इस नई पारी को देखने के लिए उत्साहित हैं। फिल्म का निर्देशन आरएस प्रसन्ना ने किया है।








