Gaurav Khanna: बिग बॉस 19 के घर में सबसे बड़ा ट्विस्ट आया है। टीवी के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना ने न सिर्फ टिकट टू फिनाले टास्क जीत लिया, बल्कि सीजन का आखिरी कैप्टन भी बन गए। अब वो नॉमिनेशन से पूरी तरह सेफ हैं और सीधे ग्रैंड फिनाले में पहुंच चुके हैं।
Tere Ishk Mein पर सेंसर बोर्ड ने चलाई कितनी कैंची? यहां जानें पूरी डिटेल
Gaurav Khanna ने जीता टिकट टू फिनाले
लंबे, थका देने वाले टास्क में गौरव ने बाकी सभी कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ दिया। उनकी स्मार्ट रणनीति, धैर्य और फिजिकल स्टैमिना ने सबको हैरान कर दिया। जैसे ही बिग बॉस ने ऐलान किया वैसे ही घर का माहौल पूरी तरह से बदल गया। पिछले कई हफ्तों से गौरव लगातार मजबूत खेल दिखा रहे थे। कैप्टेंसी हो या कोई भी टास्क, वो हर बार वह पूरे जोश के साथ पार्टिसिपेट कर रहे थे।
ट्राफी के करीब पहुंचे Gaurav Khanna
फैंस भी सोशल मीडिया पर गौरव खन्ना को लेकर अक्सर ट्रेंड चला रहे थे। आज उनका सपना सच हो गया। अब गौरव को नॉमिनेशन का कोई डर नहीं। बाकी कंटेस्टेंट्स को अभी कई टास्क और एविक्शन झेलने हैं, लेकिन गौरव सीधे फिनाले में खड़े हैं। ट्रॉफी अब उनके सबसे करीब है। बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले कुछ ही दिन में होने वाला है। अब सवाल सिर्फ एक है – क्या गौरव खन्ना ट्रॉफी लेकर घर से बाहर निकलेंगे?








