Filmfare Awards 2025: गुजरात के अहमदाबाद में 70वां फिल्मफेयर अवॉर्ड्स समारोह का रंगारंग आगाज हो चुका है। रेड कार्पेट पर सितारों की चमक और ग्लैमर का जलवा शुरू हो गया है। इस बार खास बात यह है कि बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान 17 साल बाद फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की मेजबानी करने जा रहे हैं। इस भव्य समारोह की टिकटें 5,000 रुपये से लेकर 50,000 रुपये तक बिक रही हैं। प्रशंसकों में उत्साह चरम पर है।
Babil Khan: बाबिल खान की इंस्टाग्राम पर वापसी, डिप्रेशन से जंग के बाद की पहली पोस्ट
Filmfare Awards 2025 होस्ट करेंगे शाहरुख
शाहरुख खान अपनी बुद्धिमानी, हाजिरजवाबी और चार्म के लिए जाने जाते हैं। इस बार वह स्टेज पर अपने अनोखे अंदाज से दर्शकों का दिल जीतने को तैयार हैं। समारोह से पहले सितारे स्टेज रिहर्सल में व्यस्त हैं, ताकि उनकी परफॉर्मेंस में कोई कमी न रहे। शाहरुख की मेजबानी का इंतजार फैंस को बेसब्री से है। 2008 के बाद यह पहला मौका है जब वह इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड शो को होस्ट करेंगे।
Indian Idol: इंडियन आइडल में लड़के ने श्रेया घोषाल की आवाज में गाया गाना, हैरान रह गए सभी जज
सबसे ज्यादा किसने जीते Filmfare Awards?
शाहरुख खान का नाम सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं, बल्कि वैश्विक सिनेमा में भी गूंजता है। अपने 30 साल से ज्यादा के करियर में उन्होंने 15 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। यह उन्हें हिंदी सिनेमा के सबसे सम्मानित कलाकारों में शीर्ष पर लाता है। उनकी पहली फिल्म ‘दीवाना’ (1992) ने उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू अवॉर्ड दिलाया। इसके बाद ‘बाज़ीगर’ (1993) में उनके नेगेटिव किरदार ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जितवाया। फिर ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (1995), ‘दिल तो पागल है’ (1997), ‘कुछ कुछ होता है’ (1998), ‘देवदास’ (2002), ‘स्वदेश’ (2004) और ‘चक दे! इंडिया’ (2007) जैसी फिल्मों ने उन्हें बार-बार यह सम्मान दिलाया। शाहरुख बेस्ट एक्टर कैटेगरी में 8 अवॉर्ड्स के साथ दिलीप कुमार की बराबरी पर हैं।
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 23: जॉली एलएलबी 3 ने 23वें दिन फिर दिखाई ताकत, जानें कलेक्शन








