Emraan Hashmi: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इमरान हाशमी को डेंगू की चपेट में आ गए हैं। इसकी वजह से उनकी आगामी तेलुगु फिल्म ‘ओजी’ की शूटिंग को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा गया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक इमरान मुंबई के गोरेगांव में आरे कॉलोनी में ‘ओजी’ की शूटिंग कर रहे थे, तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई। डेंगू जैसे लक्षण दिखने पर डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने टेस्ट करवाया, जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई।
इमरान ने दी निर्माताओं को जानकारी
इस बारे में सूत्रों ने कहा कि Emraan Hashmi ने तुरंत फिल्म के निर्माताओं को अपनी स्थिति के बारे में सूचित किया और शूटिंग में असमर्थता के लिए खेद जताया। निर्माताओं ने उनकी स्थिति को समझा और कहा, “स्वास्थ्य पहले है, आप चिंता न करें और पूरी तरह ठीक होने पर ध्यान दें।”
एक हफ्ते करेंगे आराम
फिलहाल Emraan Hashmi अपने घर पर आराम कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक डॉक्टर बता रहे हैं कि उनकी रिकवरी में करीब एक हफ्ता लग सकता है। अभी यह साफ नहीं है कि वह कब तक सेट पर लौटेंगे, लेकिन जैसे ही वह ठीक होंगे, ‘ओजी’ की शूटिंग फिर शुरू करेंगे। फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।








