Elvish Yadav की बहन ने किया Aukaat Ke Bahar का रिव्यू, सीजन 2 के लिए कह दी ये बड़ी बात

Elvish Yadav की पहली वेब सीरीज Aukaat Ke Bahar इन दिनों हर जुबान पर है। अमेजन MX प्लेयर पर रिलीज हुई यह सीरीज दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। एल्विश ने कॉलेज स्टूडेंट से बॉक्सर बनने वाले लड़के का रोल इतनी शिद्दत से निभाया है कि लोग उनकी एक्टिंग की तारीफ करते नहीं थक रहे। समीक्षक भी कह रहे हैं कि एल्विश ने साबित कर दिया कि वे सिर्फ यूट्यूबर नहीं, एक बेहतरीन एक्टर भी हैं।

Elvish Yadav ने Dhurandhar के वायरल डांस पर लगाए ठुमके, मलाड मीटअप में फैंस के साथ मचाया धमाल!

Elvish Yadav की बहन ने किया Aukaat Ke Bahar का रिव्यू

इसी बीच एल्विश की बड़ी बहन कोमल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सीरीज देखने के बाद कोमल ने अपनी भावनाएं खुलकर शेयर कीं। वीडियो में वे इमोशंस से भरी नजर आ रही हैं। कोमल कहती हैं, “अंतरा जी, आपने मेरे भाई का दिल तोड़कर अच्छा नहीं किया। दूसरे पार्ट में कोई और उसका दिल ले उड़ेगी। टाइम रहते कदर कर लो, वो हीरा है!” पीछे से उनके पति (एल्विश के जीजा) मजाक में बोल पड़ते हैं, “कुछ तो सुनती उसकी… कोई सुनी नहीं और चली गई।” इस पर कोमल तुरंत जवाब देती हैं, “लड़कियों की यही आदत होती है…पूरी बात सुने बिना चली जाती हैं।” फिर वे आगे कहती हैं, “मैं चाहती हूं कि पार्ट 2 में अंतरा का दिल टूटे और मेरे भाई के लिए कोई अच्छी लड़की आए।” फिर एल्विश के जीजा मजाक में बोलते हैं, “इसे ही राइटर और डायरेक्टर बना दो!” कोमल मुस्कुराते हुए कहती हैं, “हां, मैं अपने भाई की आंखों में आंसू नहीं आने दूंगी। ऐसी डायरेक्टर बनूंगी।”

Dhurandhar की सुनामी नॉर्थ अमेरिका तक पहुंची, दूसरे शनिवार को सभी भारतीय फिल्मों का रिकॉर्ड टूटा

लोगों को Aukaat Ke Bahar 2 का इंतजार

यह प्यारा सा वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। लोग जमकर एल्विश के जीजा और उनकी दीदी की तारीफ कर रहे हैं। इस सीरीज की सफलता के बाद अब लोगों को पार्ट 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Akhanda 2 Thaandavam Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन ‘अखंडा 2’ हुई बॉक्स ऑफिस पर बेहाल, जानें कलेक्शन

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Elvish Yadav: एल्विश यादव सोशल मीडिया पर हुए और भी ज्यादा लोकप्रिय, इंस्टाग्राम पर इतने हुए फॉलोअर्स

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?