Elvish Yadav: एल्विश यादव इन दिनों अपनी पहली वेब सीरीज ‘औकात के बाहर’ की वजह से हर तरफ छाए हुए हैं। अमेजन एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होते ही शो नंबर-1 ट्रेंडिंग बन गया। आईएमडीबी पर भी इसे तगड़ी रेटिंग मिली। फैंस इसे बेस्ट डेब्यू बता रहे हैं।
Elvish Yadav को देखने के लिए उमड़ा जनसैलाब
इसी बीच एल्विश प्रमोशन के लिए ग्रेटर नोएडा के एक बड़े कॉलेज पहुंचे। वहां का नजारा देखते ही बन रहा था। कॉलेज कैंपस में जैसे ही एल्विश की एंट्री हुई वैसे ही छात्रों का हुजूम उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में लोग एल्विश का नाम पुकार रहे थे। कोई फोटो खींच रहा था तो कोई ऑटोग्राफ मांग रहा था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियोज में साफ दिख रहा है कि पूरा कॉलेज परिसर एल्विश के नाम से गूंज रहा था।
Dhurandhar: पूरा गेम पलटने की तैयारी में ‘धुरंधर’, इस मास्टर स्ट्रोक से मिलेगी ‘पठान’ जैसी सफलता!
Systumm Hang phir se at Elvish meet-up at IIMT College, greater Noida, Meerut .🔥💪🏻@ElvishYadav #ElvishYadav #ElvishArmy #ElvishRaosahab #AukaatKeBahar #AukaatKeBaharStreamingNow pic.twitter.com/FEFz6RMrwL
— ARC (@Arc1000200Armor) December 5, 2025
‼️ Elvish CRAZE 🔥🔥
@ IIMT promotion of webseries #AukaatKeBahar
College turn into Elvish ARENA #ElvishYadav #ElvishArmy pic.twitter.com/eggHYzaHo5
— A K 🇮🇳 (@ashwinkumaram) December 5, 2025
Not your average Youtuber/Creator !!🔥#ElvishYadav #ElvishArmy pic.twitter.com/jRAT2rKePP
— Rudra (@Rudraaaa10) December 5, 2025
कहां देख सकते हैं Elvish Yadav की वेब सीरीज?
‘औकात के बाहर’ में एल्विश एक छोटे शहर के लड़के बने हैं जो दिल्ली के बड़े कॉलेज में अपनी पहचान बनाता है। फैंस कह रहे हैं ये रोल एल्विश ने बिल्कुल परफेक्ट निभाया है। अब फैंस इस शो के दूसरे सीजन की मांग कर रहे हैं। बता दें कि यह वेब सीरीज अमेजन एमएक्स प्लेयर पर फ्री में उपलब्ध है।








