Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 8: एक दीवाने की दीवानियत बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। फिल्म अपनी शानदार कमाई के दम पर हिट का तमगा हासिल कर चुकी है। फिल्म में हर्षवर्धन राणे की अदाकारी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब तक कितना कारोबार कर लिया है।
Chhath Puja 2025: खेसारी लाल यादव ने छठ पूजा की दी बधाई, छठी मइया से की सुख-समृद्धि की कामना
Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 8
एक दीवाने की दीवानियत के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने आठवें दिन 4.35 करोड़ रुपये की कमाई है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 49.35 करोड़ रुपये हो गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म जल्द ही 50 करोड़ के आंकड़े को आसानी से पार कर लेगी।
Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection
इससे पहले एक दीवाने की दीवानियत ने बॉक्स ऑफिस पर 9 करोड़ रुपये से अपनी शुरुआत की थी। सात दिनों में इस फिल्म ने 44.85 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया था। फिल्म का बजट 30 करोड़ रुपये है। इस हिसाब से यह अपनी लागत पहले ही वसूल कर चुकी है। अब यह फिल्म ब्लॉकबस्टर होने की राह पर निकल चुकी है। फिल्म की स्टाकास्ट की बात करें तो इसमें सोनम बाजवा और शाद रंधावा भी हैं। इसका निर्देशन मिलाप मिलन जावेरी ने किया है। इससे पहले वह सत्यमेव जयते जैसी सुपरहिट फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं।
Thamma Box Office Collection Day 7: थामा मंडे टेस्ट में पास या फेल? जानें कलेक्शन






