Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 6: एक दीवाने की दीवानियत का जलवा बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है। फिल्म ने अब तक शानदार कमाई की है। हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही है। वहीं, निर्देशक मिलाप मिलन जावेरी की भी जमकर तारीफ हो रही है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब तक कितना कारोबार कर लिया है।
Thamma Box Office Collection Day 6: थामा ने रविवार को पकड़ी फुल स्पीड, जानें छठे दिन का कलेक्शन
छठे दिन किया कमाल (Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 6)
एक दीवाने की दीवानियत को बॉक्स ऑफिस पर फिल्म थामा के साथ रिलीज किया गया था। दोनों ही फिल्मों का जनता का प्यार मिल रहा है। ताजा अपडेट के मुताबिक रविवार को फिल्म शानदार कमाई करती हुई नजर आ रही है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार छठे दिन फिल्म ने 6.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 41.25 करोड़ रुपये हो गया है।
Ek Deewane Ki Deewaniyat Sequel: क्या एक दीवाने की दीवानियत का बनेगा सीक्वल? डायरेक्टर ने कही ये बात
Ek Deewane Ki Deewaniyat Movie Box Office Collection
एक दीवाने की दीवानियत बॉक्स ऑफिस पर हिट हो चुकी है। फिल्म को मिली शानदार ओपनिंग के बाद यह फिल्म ब्लॉकबस्टर होने की राह पर है। फिल्म की सफलता से पूरी टीम काफी ज्यादा खुश है। सनम तेरी कसम के बाद हर्षवर्धन राणे ने एक बार फिर से साबित किया है कि रोमांटिक फिल्म के लिए सबसे सटीक अभिनेता हैं। बता दें कि इस फिल्म ने पहले दिन 9 करोड़ रुपये से अपनी शुरुआत की थी। फिल्म ने दूसरे दिन 7.75 करोड़, तीसरे दिन 6 करोड़, चौथे दिन 5.5 करोड़ और पांचवें दिन 5.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।






