Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 2: एक दीवाने की दीवानियत बॉक्स ऑफिस पर शानदार कारोबार कर रही है। कम बजट में बनकर तैयार हुई इस फिल्म ने पहले दिन जबरदस्त कमाई की। वहीं, दूसरे दिन भी फिल्म की तेज रफ्तार जारी है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर कितना कारोबार किया है।
Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 1
एक दीवाने की दीवानियत ने पहले दिन 8.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। बजट के हिसाब से यह कलेक्शन शानदार है। कम स्क्रीन मिलने के बावजूद इस तरह के प्रदर्शन को शानदार कहा जाएगा। यह हर्षवर्धन राणे की सबसे बड़ी ओपनर बन चुकी है।
Ek Deewane Ki Deewaniyat First Review: एक दीवाने की दीवानियत देखनी चाहिए या नहीं? पढ़ें रिव्यू
Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 2
एक दीवाने की दीवानियत दूसरे दिन भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं। शुरुआती आंकड़े के अनुसार फिल्म ने बुधवार को 3.63 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। रात तक इन आंकड़ों में बड़े बदलाव होने के संकेत मिल रहे हैं।
Thamma में इस एक्टर ने लूट ली महफिल, जमकर बज रहीं सीटियां
लोगों को पसंद आ रही फिल्म की कहानी
एक दीवाने की दीवानियत की स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में हर्षवर्धन राणे के अलावा सोनम बाजवा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन मिलाप मिलन जावेरी ने किया है। फिल्म के गाने पहले ही चार्टबस्टर हो चुके हैं। अब फिल्म की कहानी और सितारों की अदाकारी भी दर्शकों को अपना दीवाना बना रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि दिवाली वाले वीकएंड पर एक अच्छे टोटल तक पहुंच जाएगी।
Thamma X Review: थामा ने जीता दर्शकों का दिल, सोशल मीडिया पर तारीफों की बौछार






