Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 18: एक दीवाने की दीवानियत का बॉक्स ऑफिस पर पर सफर शानदार रहा है। इस फिल्म ने भारतीय दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है। टिकट खिड़की पर फिल्म को देखने के लिए अब भी लोग पहुंच रहे हैं। आइए जानते हैं कि 18 दिनों में इस फिल्म का कारोबार कितना रहा है।
Ek Deewane Ki Deewaniyat: ‘दीवानियत’ के इस सीन का जमकर उड़ रहा मजाक, जानकर रोक नहीं पाएंगे हंसी
Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 18
‘दीवानियत’ की दीवानगी सिनेमाघरों में अब भी बरकरार है। फिल्म की कहानी के साथ कलाकारों की अदाकारी ने भी सभी का दिल जीत लिया है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 18वें दिन 62 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ इस फिल्म की कमाई 72.07 करोड़ रुपये हो गई है। यह फिल्म पहले ही सुपरहिट हो चुकी है। वहीं, अब ऐसा लगा रहा है कि फिल्म को जल्द ही ब्लॉकबस्टर घोषित कर दिया जाएगा।
Sulakshana Pandit Death: सुलक्षणा पंडित का निधन, 71 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection 2nd Week
‘एक दीवाने की दीवानियत’ पहले हफ्ते के बाद दूसरे हफ्ते भी लोगों की पहली पसंद बनी रही है। कई बार इस फिल्म ने ‘थामा’ से ज्यादा कलेक्शन किया। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 55.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 16.19 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म जल्द ही 80 करोड़ रुपये का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी।
IFP: आईएफपी के 15 साल पूरे, जानिए कब और कहां होगा धमाकेदार आयोजन
अजय की फिल्म खड़ी करेगी चुनौती?
फिलहाल, ‘दीवानियत’ के लिए कोई भी फिल्म चुनौती बनती नजर नहीं आ रही है। बता दें कि अगले हफ्ते अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। तब तक दीवानियत के लिए मैदान पूरी तरह से साफ है।
Ashnoor Kaur ने की Tanya Mittal की जबरदस्त नकल, घरवाले हुए हंस-हंसकर लोटपोट






