Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 12: एक दीवाने की दीवानियत की सुपर-डुपर कमाई जारी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलता की नई इबारत लिख रही है। इस फिल्म के बाद हर्षवर्धन राणे की फैन फॉलोइंग में भी जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने 12वें दिन कितना कारोबार किया है।
Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 12
रिलीज के बाद से ही एक दीवाने की दीवानियत बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। 30 करोड़ के बजट से बनी यह फिल्म अपनी लागत पहले ही वसूल चुकी है। अब यह फिल्म मेकर्स को मोटा मुनाफा कमाकर दे रही है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने 12वें दिन 3.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 60.65 करोड़ रुपये हो गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि रविवार यानी 13वें दिन इस फिल्म की रफ्तार और भी ज्यादा तेज हो सकती है।
John Cena की दिल छूने वाली पोस्ट, Shah Rukh Khan को बताया ‘दुनिया के लिए इंस्पिरेशन’
Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection 1st Week
इससे पहले दीवानियत ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले हफ्ते में 55.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसका मुकाबला थामा से था। कम स्क्रीन होने के बावजूद यह फिल्म अपनी कहानी और कलाकारों की शानदार अदाकारी के दम पर टिकट खिड़की पर मजबूती से टिके रहने पर कामयाब रही थी। फिल्म सुपरहिट का टैग हासिल कर चुकी है। वहीं, अब यह ब्लॉकबस्टर होने की राह पर निकल चुकी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि मिलाप मिलन जावेरी की यह फिल्म अपने लाइफटाइम में कितना कलेक्शन करती है।






