Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 11: एक दीवाने की दीवानियत दोनों हाथों से पैसा बटोर रही है। फिल्म ने टिकट खिड़की पर कमाल कर दिया है। हर्षवर्धन राणे के लिए फैंस की दीवानगी सिनेमाघरों में साफ देखी जा सकती है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सुपरहिट हो चुकी है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब तक कितना कारोबार कर लिया है।
Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection
हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा अभिनीत इस फिल्म की दीवानगी लोगों पर छाई हुई है। यह वजह है कि कम स्क्रीन पर रिलीज होने के बाद भी यह फिल्म सुपरहिट हो चुकी है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो बीते दिन इसने 2.61 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया था। इस कलेक्शन को मिलाकर, पहले हफ्ते में फिल्म की कुल कमाई 55.11 करोड़ रुपये हो गई थी।
Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 11
वहीं, 11वें दिन की बात करें तो इस फिल्म ने 2.5 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाइ अब 57.65 करोड़ रुपये हो गई है। इस फिल्म का निर्देशन मिलाप मिलन जावेरी ने किया है। इससे पहले वह सत्यमेव जयते जैसी हिट फिल्म बना चुके हैं।
Thamma Box Office Collection day 8: हिट होने से थामा अब भी दूर, जानें 8वें दिन का कलेक्शन






