No Entry 2: ‘नो एंट्री 2’ से दिलजीत दोसांझ ने किया किनारा, ये बड़ी वजह आई सामने

No Entry 2: बॉलीवुड और पंजाबी सिनेमा के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ ने आगामी फिल्म टनो एंट्री 2ट से खुद को अलग कर लिया है। इस फिल्म में वरुण धवन और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। 2005 की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म नो एंट्री का यह सीक्वल है, जिसमें सलमान खान, फरदीन खान और अनिल कपूर ने दर्शकों को हंसाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। नो एंट्री 2 का निर्देशन अनीस बज़्मी कर रहे हैं। इसे बोनी कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

ये बड़ी वजह आई सामने

फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के मुताबिक कई महीनों तक ‘नो एंट्री 2’ की कास्टिंग पर काम चल रहा था। शुरुआत में दिलजीत इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए काफी उत्साहित थे। वह वरुण धवन और अर्जुन कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करने को तैयार थे। लेकिन पिछले कुछ हफ्तों में फिल्म की कहानी और क्रिएटिव विजन को लेकर उनके विचार मेल नहीं खाए।

बॉर्डर 2′ को लेकर भी चर्चा में हैं दिलजीत

एक सूत्र ने इस बारे में कहा, “दिलजीत वरुण और अर्जुन के साथ काम करने के लिए बहुत उत्सुक थे। लेकिन क्रिएटिव मतभेदों की वजह से उन्होंने इस प्रोजेक्ट से हटने का फैसला किया।” फिल्म की फाइनल कास्ट को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है। दिलचस्प बात यह है कि दिलजीत और वरुण इस समय बॉर्डर 2 में एक साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म में सनी देओल भी मुख्य भूमिका में हैं। इस प्रोजेक्ट को लेकर भी फैंस में काफी उत्सुकता है।

इन फिल्मों में खूब पसंद की गई दिलजीत की अदाकारी

दिलजीत दोसांझ आखिरी बार पंजाबी फिल्म ‘जट्ट एंड जूलियट 2’ में नजर आए थे। उनकी यह फिल्म भी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। वहीं, ओटीटी पर रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ को भी लोगों ने काफी सराहा था। इस फिल्म में उनके साथ परिणीति चोपड़ा भी थीं। फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया था।

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?