धुरंधर का ट्रेलर (Dhurandhar Trailer)
View this post on Instagram
Malayalam Actress Third Divorce: इस एक्ट्रेस ने तीसरी बार लिया तलाक, 15 महीने ही चली शादी
क्या है ट्रेलर में खास? (Special about Dhurandhar Trailer )
फिल्म धुरंधर कई बड़े सितारों से सजी हुई है। फिल्म के ट्रेलर में सभी के किरदरों से बखूबी रूबरू कराने की कोशिश की गई है। ट्रेलर में अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और रणवीर सिंह के खाते में दमदार डायलॉग आए हैं। इसका ट्रेलर एक्शन से भरपूर है। साथ ही, इसके डायलॉग सोने पर सुहागा का काम कर रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह सीमापार जाकर देश के दुश्मनों को सबक सिखाते नजर आएंगे।
Dhurandhar को दो पार्ट में रिलीज करने की तैयारी? पूरा मामला यहां जानें
इस दिन पर्दे पर धमाल मचाएगी फिल्म
इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। इससे पहले वह फिल्म उरी बना चुके हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। अब धुरंधर का ट्रेलर देखकर भी कुछ ऐसी ही वाइब आ रही है। फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। रणवीर के करियर के लिए यह काफी महत्वपूर्ण फिल्म है। लंबे समय से उन्होंने एक भी ब्लॉकबस्टर फिल्म नहीं दी है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि धुरंधर अभिनेता के करियर को नई गति दे सकती है।








