Dhurandhar: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती नजर आ रही हैं। फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए मेकर्स ने एक बड़ा दांव चला है। आइए जानते हैं कि कौन से कदम से इस फिल्म बड़ी सफलता मिल सकती है।
गेम पलटने की तैयारी में Dhurandhar
दरअसल, पोस्ट-पैंडेमिक दौर में हिट फिल्मों के लिए मिडनाइट शोज का ट्रेंड अब जोर पकड़ चुका है। ‘सूर्यवंशी’, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, ‘दृश्यम 2’, ‘जवान’, ‘पठान’, ‘एनिमल’, ‘स्त्री 2’ जैसी ब्लॉकबस्टर ने रात के 12 बजे से सुबह के शोज का रिकॉर्ड बनाया। अब ‘धुरंधर’ भी इस खास लिस्ट में शामिल हो गई है। शुक्रवार शाम 5 बजे तक मुंबई मेट्रो रीजन के 6 थिएटर्स ने शनिवार (6 दिसंबर) के लिए मिडनाइट और अर्ली मॉर्निंग शोज जोड़े। मैक्सस सिनेमा भायंदर शोज के साथ सबसे आगे है। यहां 12:45 बजे से लेकर 6:15 बजे तक के शोज हैं। मैक्सस बोरिवली में 4 शोज- 12:55 बजे, 2 बजे, 5 बजे और 6 बजे। मेट्रो आईनॉक्स ने 1:30 बजे का शो डाला है। पीवीआर सिटी मॉल में 6 बजे और मूवीमैक्स सियोन में 6:50 बजे का शो जोड़ा। आईमैक्स फैंस के लिए इरोज सिनेमा में 6 बजे का स्पेशल शो है।
Dhurandhar X Review: दर्शकों को कैसी लगी ‘धुरंधर’? जनता की नजर में पास हुई या फेल?
Dhurandhar को देखने के लिए दर्शक बेताब
ये शोज फिल्म की डिमांड को दिखाते हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि मिडनाइट शोज का मतलब है कि फिल्म देखने के लिए दर्शक बेताब हैं। अब ऐसा लगने लगा है कि ‘धुरंधर’ का एक्शन और स्टारकास्ट फैंस को रात भर जगाए रखेगा।”आईनॉक्स स्काई सिटी मॉल बोरिवली, इनॉक्स मलाड, मूवीटाइम हब गोरेगांव, पीवीआर ओबेरॉय मॉल गोरेगांव, पीवीआर द कैपिटल मॉल नालासोपारा, पीवीआर संगम अंधेरी, पीवीआर मार्केट सिटी कुर्ला, मूवीमैक्स कांजुरमार्ग, आईनॉक्स रघुलीला कांदिवली, पीवीआर ओडियन घाटकोपर, इनॉक्स ठाकुर मॉल दहिसर आदि थिएटर्स में शुक्रवार रात 11:55 या 11:59 बजे के शोज हैं। ये 12 बजे के बाद शुरू होंगे यानी इसे मिडनाइट कैटेगरी में गिना जाएगा। मुंबई के थिएटर्स में ये शोज फिल्म की हाइप को दोगुना कर देंगे। आदित्य धर की ये स्पाई थ्रिलर रणवीर को रॉ एजेंट के रोल में नजर आए हैं। फिल्म में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन और अर्जुन रामपाल भी हैं। 3 घंटे 34 मिनट की ये फिल्म ‘A’ रेटेड है।
Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 8: ‘तेरे इश्क में’ का 8वें दिन कैसा रहा हाल? जानें कुल कमाई








