Dhurandhar Box Office Collection Day 5: फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ ली है। पहले वीकएंड के बाद फिल्म ने सोमवार को मंडे टेस्ट में पूरे नंबर हासिल किए। वहीं, पांचवें दिन भी इस पिल्म की पकड़ मजबूत नजर आ रही है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब तक कितना कारोबार कर लिया है।
Bigg Boss 19 जीतने के बाद Gaurav Khanna ने की पहली पोस्ट, बोले- ये सब एक छोटे वादे से शुरू हुआ
धुरंधर ने की कितनी कमाई? (Dhurandhar Box Office Collection Day 5)
ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म धुरंधर ने 25.83 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 152.08 करोड़ रुपये हो गया है। बता दें कि यह फिल्म तीन दिन में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में सफल रही थी।
200 करोड़ की तरफ बढ़ी धुरंधर
फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में उन्होंने जबरदस्त अदाकारी दिखाई है। हालांकि, उनसे ज्यादा इस समय सोशल मीडिया पर अक्षय खन्ना की चर्चा है। लोग अक्षय की अदाकारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनके अलावा इस फिल्म में आर माधवन, अर्जुन रामपाल और आर माधवन जैसे सितारे भी हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि दूसरे वीकएंड तक यह फिल्म 200 करोड़ के पार जा सकती है।






