Dhurandhar Box Office Collection Day 1: लंबे इंतजार के बाद फिल्म धुरंधर आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। बीते दिन फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी नकारात्मकता फैलाने की कोशिश की गई। आखिरी समय में प्रेस शो को कुछ वजहों से कैंसिल करना पड़ा। इसके बावजूद कुछ लोगों ने बिना फिल्म देखे ही धुरंधर के लिए नेगेटिव रिव्यू लिखना शुरू कर दिया। अब फिल्म पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। आइए जानते हैं कि पहले दिन इस फिल्म का हाल कैसा रहा है।
Aukaat Ke Bahar: एल्विश का ‘सिस्टम’ हर तरफ छाया, ‘औकात के बाहर’ को IMDb पर मिली तगड़ी रेटिंग
पहले दिन कितनी हुई कमाई (Dhurandhar Box Office Collection Day 1)
फिल्म की रिलीज से पहले लोगों के मन में एक ही सवाल था कि फिल्म धुरंधर पहले दिन अच्छा कारोबार कर पाएगी या नहीं। इसका जवाब है हां, धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार कर रही है। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने सुबह के शुरुआती शोज से 27 करोड़ रुपये की कमाई की है। दिन ढलने के साथ इसमें और अधिक इजाफा होता चला जाएगा।
Dhurandhar Box Office Day 1 Prediction: पहले दिन कितना कमा सकती है ‘धुरंधर’, यहां जानें सबकुछ
Dhurandhar की शानदार रही एडवांस बुकिंग
बता दें कि फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शानदार रही है। फिल्म के 2डी वर्जन के लिए 2.55 लाख से ज्यादा टिकट बिके हैं। इससे फिल्म की 8.77 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई हुई है। वहीं, आईमैक्स प्रिंट से फिल्म ने 45 लाख रुपये से ज्यादा बटोरे हैं। इस तरह फिल्म की कुल कमाई 9.23 करोड़ रुपये हुई है। ब्लॉक सीट को अगर जोड़ लिया जाए तो यह आंकड़ा 14 करोड़ तक पहुंच जाता है। इस एडवांस बुकिंग से पहले ही साफ हो गया था कि धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन शानदार कमाई करेगी।
Dhurandhar के लिए ‘किंग’ के निर्देशन ने एडवांस में बुक कर लिया टिकट, रणवीर सिंह ने कहा शुक्रिया
Dhurandhar में हैं कई दमदार सितारे
फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और अक्षय खन्ना जैसे सितारे हैं। फिल्म का निर्देशन उरी द सर्जिकल स्ट्राइक बनाने वाले निर्देशक आदित्य धर ने किया है।






