Dhurandhar Advance Booking: रणवीर सिंह की मोस्ट-अवेटेड स्पाई एक्शन थ्रिलर ‘धुरंधर’ का धमाका अब बॉक्स ऑफिस पर शुरू होने जा रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।
Haq: सुपर्ण वर्मा की फिल्म ‘हक’ के कायल हुए सुजॉय घोष, तारीफ में कह दी ये बड़ी बात
Dhurandhar Advance Booking शुरु होने का हुआ एलान
रणवीर सिंह ने एक्स पर फिल्म के पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, “तैयार हो जाइए…फिल्म की एडवांस बुकिंग अब खुल चुकी है।” इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के अन्य कलाकारों और मेकर्स को भी एक्स पर टैग किया।
GET READYYYYYY!!!! 🔥 🔥 🔥 ADVANCE BOOKINGS OPEN NOW !!!! ⚔️
Book your tickets.
🔗 – https://t.co/3dnNxOgjMm#Dhurandhar In Cinemas Worldwide 5th December.#AkshayeKhanna @duttsanjay @ActorMadhavan @rampalarjun #SaraArjun @bolbedibol @AdityaDharFilms #JyotiDeshpande… pic.twitter.com/537tPtQM6P
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) November 30, 2025
देशभक्ति से भरपूर होगी ‘धुरंधर’
यह फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज हो रही है। जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज की ये प्रोडक्शन एक सच्ची घटनाओं से प्रेरित फिल्म बताई जा रही है। डायरेक्टर आदित्य धर ने इसे ‘उरी’ की तरह बनाया है। फिल्म में दर्शकों को एक्शन, देशभक्ति और इमोशंस का जबरदस्त मेल देखने को मिल सकता है।
फिल्म में एक से बढ़कर एक ‘धुरंधर’
फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। वह धुरंधर में एक रॉ एजेंट का किरदार निभा रहे हैं। उनके साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे स्टार्स हैं। इसका ट्रेलर 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है। वहीं, इसके गाने ‘कारवां’ और ‘गहरा हुआ’ वायरल हो चुके हैं।
बॉलीवुड के Dhurandhar कैसे बने Ranveer Singh? इस खतरनाक एक्टर से सीखा अभिनय








