Dharmendra Passes Away: धमेंद्र के निधन से सदमे में बॉलीवुड, श्मशान घाट पहुंचे सलमान-अमिताभ

Dharmendra Passes Away: भारतीय सिनेमा का एक सुनहरा अध्याय आज हमेशा के लिए बंद हो गया। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में आज सुबह मुंबई के अपने आवास पर चल बसे। उनका निधन उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण हुआ। महज कुछ दिनों बाद ही उन्हें अपना 90वां जन्मदिन मनाना था, लेकिन किस्मत ने कुछ और ही लिखा था। उनके निधन से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है।

Bigg Boss 19: नॉमिनेशन टास्क में तान्या मित्तल ने पार की सारी हदें, मालती के मुंह पर लगाई ‘नॉमिनेटेड’ की मुहर

स्वास्थ्य की जंग लंबे समय से लड़ रहे थे Dharmendra

धर्मेंद्र पिछले कई महीनों से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। इस महीने की शुरुआत में उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई और उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की मेहनत से दो हफ्ते पहले ही उन्हें छुट्टी मिली थी और वो घर पर आराम कर रहे थे। लेकिन आज सुबह उनकी हालत बिगड़ गई। उनके घर के बाहर एम्बुलेंस देखी गई और परिवार के सदस्यों ने तुरंत अस्पताल का रुख किया। निधन के बाद अमिताभ बच्चन, सलमान खान, हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल जैसे सितारे श्मशान घाट पहुंचते देखा गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

Dharmendra के निधन पर करण जौहर हुए भावुक

फिल्ममेकर करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखकर धर्मेंद्र को याद किया। ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में उनके साथ काम कर चुके करण ने उन्हें ‘मेनस्ट्रीम सिनेमा का सच्चा हीरो’ बताया। उन्होंने लिखा, “ये एक युग का अंत है… एक विशाल मेगा स्टार… जो सिनेमा में हीरो का प्रतीक था। बेहद हैंडसम और सबसे रहस्यमयी स्क्रीन प्रेजेंस वाले… वो हमेशा भारतीय सिनेमा के पन्नों में अमर रहेंगे। लेकिन सबसे बढ़कर, वो सबसे अच्छे इंसान थे। हमारे उद्योग में हर कोई उन्हें बहुत प्यार करता था।”करण ने आगे कहा, “उनके पास हर किसी के लिए सिर्फ अपार प्यार और सकारात्मकता थी। उनके आशीर्वाद, उनकी गोद और उनकी गर्मजोशी की कमी शब्दों से बयान नहीं की जा सकती। आज हमारे उद्योग में एक बड़ा खालीपन है, जो कभी भरा नहीं जा सकेगा। हमेशा सिर्फ एक ही धर्मजी होंगे। हम आपको बहुत प्यार करते हैं, सर। स्वर्ग आज धन्य हो गया। आपके साथ काम करना मेरा सौभाग्य था। और दिल से कहता हूं… अभी ना जाओ छोड़के, के दिल अभी भरा नहीं।”

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?